एयरफोर्स स्टेशन के 100 मीटर एरिया में बिजली विभाग ने नए बिजली के कनेक्शन देनेे शुरू किए ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

एयरफोर्स स्टेशन के 100 मीटर एरिया में बिजली विभाग ने नए बिजली के कनेक्शन देनेे शुरू किए !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद

एयरफोर्स स्टेशन के 100 मीटर के एरिया में नया बिजली का मीटर लगने पर विधायक नीरज शर्मा ने निवासी खंड बी जवाहर कालोनी अमर सिंह को बधाई दी। विधायक नीरज शर्मा ने लोगों से अपील की जल्द से जल्द वह अपने 100 मीटर के एरिया में मीटर लगवा ले। बिजली विभाग ने नए बिजली के कनेक्शन देनेे शुरू कर दिए है नए मीटर के आवेदन के लिए मकान की रजिस्ट्री आवश्यक है । आज इस मौके पर उप मण्डल अधिकारी जवाहर कालोनी सोहेल खान, अमर सिंह, महेश चंद शर्मा व अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
विधायक नीरज शर्मा ने विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान एयरफोर्स स्टेशन के 100 मीटर दायरे पर भूण्संपत्तियों की रजिस्ट्री पर लगे रोक का प्रश्न उठाया था जिस पर विधायक नीरज शर्मा द्धारा उप मुख्यमंत्री को बताया गया था कि माननीय न्यायलय द्धारा सिर्फ अवैध निर्माण पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई हुई। इस क्षेत्र में प्लाट व भवनों की रजिस्ट्री व बिजली के मीटर पर कोई रोक नहीं है। हालांकि रक्षा मंत्रालय ने डबुआ एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों की मांग पर इस दायरे में मूलभूत सुविधाओं की मरम्मत की छूट दी हुई है। नीरज के कथन के अनुसार उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 100 मीटर क्षेत्र के दायरे निर्माण कार्य नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि विधायक नीरज शर्मा ने इस क्षेत्र में रजिस्ट्री की बाबत संज्ञान कराया है इसलिए सरकार की तरफ  से 24 घंटे में विषयांकित जांच के बाद यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एयरफोर्स स्टेशन के 100 मीटर दायरे में भी भू.संपत्तियों की रजिस्ट्री हो सके।
100 मीटर में भूमि की रजिस्ट्री शुरू होते ही विधायक नीरज शर्मा बिजली के नए मीटर लगने शुरू हो इस और प्रयासरत थे, जिसको लेकर विधायक नीरज शर्मा ने अतिरिक्त मुख्य सचिव बिजली विभाग पीके दास को 21 अप्रैल 2022 को पत्र लिखकर पूरे मामले बारे अवगत कराया था तत्पश्चात पुन: पत्र लिखा और दिनांक 17 मई 2022 को व्यक्तिगत रूप से पीके दास अतिरिक्त मुख्य सचिव बिजली विभाग से मिलकर पूरे मामले पर उनको अवगत कराया जिस पर उनके द्वारा आश्वासन दिया गया था कि जल्द से जल्द 2 से 3 दिन में नए बिजली के कनेक्शन लगने की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। उपायुक्त फरीदाबाद ने अपने पत्र क्रमश:स्था.8.2015 दिनांक 05-01-2015 के द्वारा 100 मीटर में बिजली के नय कनेक्शन देने पर रोक लगा रखी थी उस लेटर को वापस ले लिया जाएगा।
उपायुक्त फरीदाबाद ने अपने पत्र क्रमांक 420.24 दिनांक 19 मई 2022 को पत्र जारी किया है जिस पर उनके द्वारा बिजली के नए कनेक्शन, मोटेशन, रजिस्ट्री पर लगी रोक हटा दी है।

व्यूरो चीफ अरुण शर्मा की कलम से ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!