गंगा मेला सिसौना डांडा की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

गंगा मेला सिसौना डांडा की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश !

😊 Please Share This News 😊

–घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग, गोताखोरों, सीसीटीवी कैमरों, फायर ब्रिगेड, मेडिकल कैंप एवं एम्बुलेंस की रहेगी व्यवस्था

–शासन की योजनाओं पर आधारित मॉडल एवं प्रदर्शनी के साथ पुष्प प्रदर्शनी, लेजर शो और 24 कोसीय परिक्रमा मॉडल भी होंगे आकर्षण का केंद्र

सम्भल (बहजोई), 19 नवंबर 2026

      जिला पंचायत सम्भल के प्रबंधाधीन तहसील गुन्नौर के विकासखंड रजपुरा स्थित सिसौना डांडा में 22 से 24 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले गंगा मेला की तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल तथा पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा मेले को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं आकर्षक ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिये! जिलाधिकारीने मेला स्थल पर विभागीय कैंपों, गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग, वॉच टावर एवं गोताखोरों की तैनाती के संबंध में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि मेला परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही गंगा आरती के आयोजन को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

      इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मेला की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने मेला व्यवस्था के मानचित्र का अवलोकन करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की!

– आपातकालीन व्यवस्थाओं पर विशेष जोर

     जिलाधिकारी ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीसीटीवी कैमरे, पुलिस बल, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। झूलों के संचालन के लिए आवश्यक एनओसी प्राप्त करने तथा विद्युत सुरक्षा अधिकारियों से विद्युत कनेक्शन एवं वायरिंग की जांच कराने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि मेला स्थल पर अपने कैंपों में भोजन बनाने के लिए गैस सिलेंडर आदि का प्रयोग करने वाले श्रद्धालुओं को भी चिन्हित किया जाए, ताकि अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जा सकें।
उन्होंने अस्थायी शौचालयों, मोबाइल टॉयलेट, मेडिकल कैंप, एम्बुलेंस, पेयजल एवं अग्निशमन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त कर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि राजघाट बबराला, असदपुर, साधुमणि एवं सांकरा घाटों पर भी आवश्यक बैरिकेडिंग की जाए।
नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को मेला स्थल पर पर्याप्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती करने तथा उनकी ड्यूटी शिफ्टवार निर्धारित करने के निर्देश दिए गए। दुकानदारों को निर्धारित स्थलों पर ही अस्थायी दुकानों का आवंटन सुनिश्चित करने को कहा गया।

– योजनाओं की प्रदर्शनी, पुष्प प्रदर्शनी एवं लेजर शो होंगे आकर्षण का केंद्र

       जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाए जाने वाले स्टॉल एवं प्रदर्शनियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग अपनी योजनाओं से संबंधित कम से कम एक मॉडल तैयार कर प्रदर्शित करे, जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को योजनाओं की जानकारी मिल सके।
जिला उद्यान अधिकारी को विभिन्न प्रजातियों के फूलों की आकर्षक पुष्प प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। पंचायती राज विभाग को भी अपने विभाग से संबंधित प्रदर्शनी लगाने को कहा गया। इसके अतिरिक्त मेले में लेजर शो, 24 कोसीय परिक्रमा का मॉडल तथा जनपद की नदियों वर्धमार एवं महिष्मती सहित अन्य नदियों के पुनरुद्धार से संबंधित कार्यों का प्रदर्शन भी कराया जाएगा। जनगणना-2027 के प्रति जागरूकता के लिए विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने मेला उद्घाटन दिवस पर आकर्षक रंगोली एवं कैंडिल सज्जा कराने तथा परिसर में डेकोरेटिव लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पिलर कटआउट एवं फूलों के पैनल के माध्यम से मेला स्थल को आकर्षक ढंग से सजाने के निर्देश दिए।

– कार्यक्रमों एवं जनसुविधाओं की भी होगी बेहतर व्यवस्था

जिलाधिकारी ने मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मेला स्थल पर एलईडी स्क्रीन लगाने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालु विभिन्न कार्यक्रमों का सुचारु रूप से अवलोकन कर सकें। वन विभाग के अधिकारियों को मेला स्थल के आसपास फॉरेस्ट कॉम्बिंग कराने के निर्देश दिए।
मेले में पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम, खोया-पाया केंद्र तथा एनएसएस, स्काउट एवं एनसीसी के स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। स्वयंसेवकों को टॉर्च एवं सीटी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं की सहायता एवं भीड़ प्रबंधन में सहयोग मिल सके। पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति से संबंधित पंडाल की व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से तैयारियां पूर्ण करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आशीष सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!