मानव रचना यूनिवर्सिटी में स्कूल सिनेमा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (SCIFF) के 10वें संस्करण का भव्य शुभारंभ !
|
😊 Please Share This News 😊
|

फरीदाबाद
आज बाल दिवस के अवसर पर फरीदाबाद की मानव रचना यूनिवर्सिटी में स्कूल सिनेमा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (SCIFF) 2026 के 10वें संस्करण का शुभारंभ हुआ। यह फेस्टिवल 14 नवंबर से 5 दिसंबर 2026 तक चलेगा।
इस साल के फेस्टिवल में 31 देशों की 32 भाषाओं में बनी बच्चों की 110 बेहतरीन फिल्में दिखाई जाएंगी। इन फिल्मों के माध्यम से देश के 25,000 से अधिक सरकारी स्कूलों और 550 से अधिक निजी स्कूलों के लगभग 50 से 60 लाख बच्चे जुड़ेंगे।
शुभारंभ कार्यक्रम में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर रूस और नाइजीरिया के दूतावास के प्रतिनिधि, कई प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और शिक्षाविद भी मौजूद रहे।
फेस्टिवल का मूलमंत्र है – देखो, सीखो, बनाओ (WATCH, LEARN, MAKE)–
1. देखो (WATCH): – बच्चे अपनी कक्षाओं में ही दुनिया भर की अंतरराष्ट्रीय फिल्में देखेंगे।
2. सीखो (LEARN):–फेस्टिवल के दौरान कहानी लिखना, स्क्रिप्ट, कैमरा और एडिटिंग जैसे विषयों पर 10 ऑनलाइन मास्टरक्लास आयोजित की जाएंगी।
3. बनाओ (MAKE):–7 से 18 वर्ष की आयु के बच्चे अपनी खुद की लघु फिल्म बनाकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।
आयोजकों का कहना है कि SCIFF का उद्देश्य सिर्फ फिल्में दिखाना नहीं है, बल्कि सिनेमा के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और आत्मविश्वास पैदा करना है
सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

