संभल तीर्थ परिक्रमा के कर्णधारों को भव्य समारोह के बीच किया जाएगा सम्मानित ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

संभल तीर्थ परिक्रमा के कर्णधारों को भव्य समारोह के बीच किया जाएगा सम्मानित !

😊 Please Share This News 😊

संभल

       इतिहास संकलन समिति की बैठक में संभल तीर्थ परिक्रमा को पुनर्जीवित करने वाले उन 17 नींव के पत्थरों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया, जिन्होंने उमंग, उत्साह, सेवा और समर्पण के साथ संभल तीर्थ परिक्रमा को पुनर्जागृत एवं पुनर्जीवित किया।
तिरंगा मार्केट में संपन्न हुई बैठक में समिति के जिला महामंत्री सुबोध कुमार गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2006 में संभल की तीर्थ परिक्रमा जो विलुप्त हो गई थी, उसे हिंदू जागृति मंच के आह्वान पर, मंच पर विश्वास रखकर, मंच के निर्देशन और मार्गदर्शन में जिन 17 लोगों ने संभल तीर्थ परिक्रमा की विशाल इमारत संभल में खड़ी की, ऐसे सभी 17 लोग स्तुति के पात्र हैं, सम्मान के हकदार हैं।
इतिहास संकलन समिति की महिला जिलाध्यक्ष मीनू रस्तोगी ने कहा कि इतिहास संकलन समिति द्वारा उन सभी 17 लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने वर्ष 2006 में परिक्रमा की पुनः आधारशिला रखी। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार अयोध्या का बाबरी ढांचा बजरंग दल और शिव सैनिकों द्वारा न हटाया गया होता तो आज वहां भव्य मंदिर नहीं बन सकता था, ठीक उसी प्रकार 20 वर्ष पूर्व यदि इन 17 श्रद्धालुओं द्वारा संभल तीर्थ परिक्रमा की आधारशिला न रखी गई होती तो आज शासन-प्रशासन की दृष्टि, संभल के आध्यात्मिक विकास पर नहीं पड़ती। उन्होंने संभल को पर्यटन क्षेत्र और परिक्रमा को अयोध्या-वृंदावन की तरह बनाने का निर्णय वर्ष 2006 में संभल तीर्थ परिक्रमा के संचालन को आधार बताया।
संगठन के कार्यकर्त्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए तय किया कि सामाजिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक जागृति हेतु समर्पित और संवेदनशील संस्था हिंदू जागृति मंच, जिसके निर्देशन में संभल तीर्थ परिक्रमा का पुनर्जागरण हुआ, ऐसी संस्था के सभी सदस्यों को समारोहपूर्वक सम्मानित किया जाएगा।
वर्ष 2006 में संभल तीर्थ परिक्रमा के पुनर्जागरण में जिन्होंने दो दिवसीय परिक्रमा पैदल चलकर आदर्श स्थापित किया उनमें अजय कुमार शर्मा, सुबोध कुमार गुप्ता, चौधरी महिपाल सिंह, राजेश कुमार (प्रचारक), वीरपाल सिंह, सरदार विचित्र सिंह चाहल, गिरीश चंद्र, हकीम लोटन सिंह, राम भजन सिंह, कल्याण सिंह, हरि सिंह, रामपाल सिंह, नेत्रपाल सिंह, राम खिलाड़ी, गणेश सिंह, पं. चंद्रशेखर शर्मा, लड्डू गोपाल शामिल थे। सर्वसम्मति से तय किया गया कि संभल तीर्थ परिक्रमा में लगे 17 नींव के पत्थरों को 19 नवंबर, गुरुवार को गॉड्स लवर पॉइंट में समारोहपूर्वक सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में उमंग अग्रवाल, शुभ्रा गुप्ता, राकेश कुमार शर्मा, मुकेश सैनी, श्रेय अग्रवाल, अरविंद शंकर शुक्ला, अतुल कुमार शर्मा, उमेश सैनी, दुर्वेश सैनी, सुबोध कुमार, मीनू रस्तोगी आदि रहे। बैठक की अध्यक्षता इतिहास संकलन समिति के जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने की और संचालन विकास कुमार वर्मा ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!