स्वस्थ जीवन हेतु प्रदूषण मुक्त वातावरण जरूरी- अतुल कुमार शर्मा – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

स्वस्थ जीवन हेतु प्रदूषण मुक्त वातावरण जरूरी- अतुल कुमार शर्मा

😊 Please Share This News 😊

(पर्यावरण और हरियाली संरक्षण का संदेश देने वाली रंगोली बनाकर मनाया दीपोत्सव)

सम्भल

      विकास क्षेत्र पवांसा के जूनियर हाईस्कूल भवानीपुर में दीपोत्सव के पावन पर्व पर रंगोली बनाकर हरियाली, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए, प्रदूषण मुक्त वातावरण प्रदान करने हेतु, विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने तेल के दीपक जलाने एवं स्वदेशी पटाखों का प्रयोग करने का संकल्प लिया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक अतुल कुमार शर्मा ने कहा कि हम सभी भारतवासी, अपने राष्ट्र के रक्षक स्वयं हैं। अपने देश में पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरियाली से भरपूर बनाते हुए प्रदूषण का विनाश करके, हम अपने राष्ट्र की उन्नति कर सकते हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक तृषा लोधी, नोडल शिक्षक सेवाराम सिंह, सीमा चौधरी , श्यामभवी मिश्रा, मामराज, देववती, अनीता रानी, मनीष जोशी,रेखा रानी, सावित्री, गौरी शर्मा, वीरा, राधिका आदि लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!