कलियुग में गौसेवा से होने वाले लाभों को वर्णित करना असम्भव- डी.एन.शर्मा – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कलियुग में गौसेवा से होने वाले लाभों को वर्णित करना असम्भव- डी.एन.शर्मा

😊 Please Share This News 😊

सम्भल

      अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला संगम की ओर से प्रसिद्ध स्थानीय सूरजकुंड मंदिर में गोपाष्टमी का समारोह पूर्ण भक्ति भाव तथा उल्लासपूर्वक मनाया गया। समारोह का प्रारंभ समारोह अध्यक्ष महंत डॉ कर्णपुरी जी महाराज, मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा, संरक्षक कमलकांत तिवारी, संस्था अध्यक्ष डॉ विजयलक्ष्मी शर्मा , तथा कार्यक्रम संयोजक डॉ अभिषेक शर्मा द्वारा माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं पूजन वंदन से हुआ।
डॉ विजयलक्ष्मी शर्मा ने सरस्वती वंदना एवं भारत वंदना प्रस्तुत की। उप मंत्री पूजा शर्मा ने गौ सेवा की विधि पूर्ण करते हुए गौसेवा की शुरुआत से लेकर अब तक की व्यवस्थाओं का वर्णन किया। संस्थापक डॉ डी.एन.शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गाय हमारी सनातन संस्कृति की सर्वमान्य धरोहर है। इसकी रक्षा, इसका पूजन और इसकी अर्चना तैंतीस कोटि देवी-देवताओं की समग्र उपासना के समान फलदाई है। उन्होंने बताया कि गोपाष्टमी के दिन ही भगवान श्री कृष्ण ने पहली बार गौ चराना प्रारंभ किया था, इसी की स्मृति में हजारों वर्षों से गोपाष्टमी का उत्सव मनाया जाता है। समारोह अध्यक्ष महंत डॉ कर्णपुरी महाराज जी ने गौ माता के पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व को बताते हुए कहा कि श्री राम के पूर्वज सूर्यवंशी राजा दिलीप के अवरुद्ध वंश का विकास कामधेनु की पुत्री नंदिनी की सेवा से ही प्रारंभ हुआ था। इसी कारण युगों -युगों से उत्तम संतान की प्राप्ति की कामना से गौ सेवा और गौ संरक्षण करने का शास्त्रीय विधान है। मुख्य अतिथि रवींद्र कुमार शर्मा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का प्रारंभिक जीवन ही गौ सेवा और गोपालन और गौ सेवा से परिपूर्ण रहा है इसी कारण उनको प्यारा गोपाल नाम प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए श्रीमती शालिनी रस्तोगी ने बताया कि संस्था प्रतिवर्ष गोपाष्टमी का कार्यक्रम पूर्ण भक्ति भाव और धूमधाम से आयोजित करती है। आज भी कई गौशालाओं को चोकर, गुड़ तथा सेंधा नमक दिया जा रहा है। इस अवसर पर संस्था की वरिष्ठ सदस्य संध्या रस्तोगी की प्रशंसा की गई तथा उन्हें शॉल, फूल माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी ने सामूहिक रूप से गौ सेवा के इस पुनीत कार्य को पूरा किया। इसके बाद गौशालाओं को चोकर की बोरियां गुड़ और सेंधा नमक दिया गया। संस्था के संरक्षक कमलकांत तिवारी द्वारा उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन शालिनी रस्तोगी उर्फ मीनू रस्तोगी ने किया।
समारोह में प्रतिज्ञा गर्ग,गौ सेवक अनिल शर्मा, राहुल शर्मा, नितिन, अनुज शर्मा एडवोकेट, मनमोहन गुप्ता, यज्ञदत्त शर्मा, कनिक शुक्ला, पूजा शर्मा, रविकांत, नवीन प्रकाश शर्मा,डॉ अभिषेक शर्मा मनु ,सहित बड़ी संख्या में विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!