मोहना एलिवेटेड रोड निर्माण पर उठे सवाल, गुणवत्ता में अनियमितता के आरोप; पीडब्ल्यूडी से निष्पक्ष जांच की मांग ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मोहना एलिवेटेड रोड निर्माण पर उठे सवाल, गुणवत्ता में अनियमितता के आरोप; पीडब्ल्यूडी से निष्पक्ष जांच की मांग !

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट – अरुण शर्मा

फरीदाबाद

       फरीदाबाद में निर्माणाधीन मोहना एलिवेटेड रोड परियोजना एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण परियोजना में निर्माण मानकों की अनदेखी और गुणवत्ता से समझौता किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीक्षण अभियंता को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग की गई है।

     शिकायतकर्ता नईम अहमद खान ने आरोप लगाया है कि परियोजना में बिना सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के सरिया का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायत के अनुसार गैर-स्वीकृत केमिकल एडमिक्सचर का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण की मजबूती और दीर्घकालिक गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।

     शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि निर्माण कार्य स्वीकृत ड्राइंग और डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) के अनुरूप नहीं किया जा रहा। फ्लाईओवर के स्पैन सहित अन्य तकनीकी डिजाइनों में सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना बदलाव किए जाने का दावा किया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि परियोजना के दायरे में भी परिवर्तन किए गए हैं, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका उत्पन्न होती है।

     इसके अलावा परियोजना की निगरानी कर रहे अधिकारियों तथा संबंधित एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की किसी स्वतंत्र तकनीकी एजेंसी से जांच कराने तथा अनियमितताएं मिलने पर संबंधित अधिकारियों और निर्माण कंपनी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

      गौरतलब है कि लगभग 225 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मोहना एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य जून 2024 में शुरू हुआ था। परियोजना के तहत कुल 90 पिलरों का निर्माण प्रस्तावित है। हालांकि, अभी भी करीब 300 मीटर क्षेत्र में पिलरों का निर्माण कार्य अधूरा है। परियोजना पूरी होने के बाद बल्लभगढ़ से केएमपी (पेरिफेरल) एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले हजारों वाहन चालकों को जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

      उधर, पीडब्ल्यूडी के उपमंडल अधिकारी रवि इंद्र सिंह ने कहा कि परियोजना की निगरानी के लिए कंसल्टेंट एजेंसी नियुक्त की गई है तथा निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिकायत की जानकारी उन्हें मिली है और यदि विभाग को औपचारिक शिकायत प्राप्त हुई है तो नियमानुसार उसकी जांच कराई जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!