शहीद भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और त्याग की प्रेरणा : मीनू रस्तोगी – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

शहीद भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और त्याग की प्रेरणा : मीनू रस्तोगी

😊 Please Share This News 😊

(इतिहास संकलन समिति ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती)

संभल

     इतिहास संकलन समिति द्वारा हल्लू सराय स्थित भगत सिंह पार्क में महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर इतिहास संकलन समिति की जिला महिला प्रमुख मीनू रस्तोगी ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन देशभक्ति, साहस और त्याग की मिसाल है। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। भगत सिंह का जीवन और उनका राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी युवाओं को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।
जिला संरक्षक अनंत कुमार अग्रवाल ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने अल्पायु में ही राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की भावना जागृत करने वाला है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को महान क्रांतिकारियों के जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए।
जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि शहीदों की जयंती मनाने का उद्देश्य केवल उन्हें श्रद्धांजलि देना नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और राष्ट्रभक्ति के संदेश को समाज एवं युवा पीढ़ी तक पहुंचाना भी है। समिति सदैव ऐसे महान पुरुषों और क्रांतिकारियों की जयंती मनाती रहती है ताकि समाज सदैव ऐसे महान क्रांतिकारियों को स्मरण करता रहे और युवा पीढ़ी ऐसे वीर महान, बलिदानियों का चरित्र अपने जीवन में आत्मसात करता रहे।जिला महामंत्री सुबोध कुमार गुप्ता, उमेश सैनी, गिरीश चंद्र गुप्ता, मुकेश सैनी, विकास कुमार वर्मा, अतुल कुमार शर्मा आदि वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।इस दौरान इतिहास संकलन समिति के सभी कार्यकर्ताओं ने सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके नमन किया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण प्रसाद मिश्र ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!