मैराथन के समापन उपरांत सभी प्रतिभागियों को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से वितरित किया गया रिफ्रेशमेंट ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मैराथन के समापन उपरांत सभी प्रतिभागियों को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से वितरित किया गया रिफ्रेशमेंट !

😊 Please Share This News 😊

 ···अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों की टीम ने संभाली रिफ्रेशमेंट वितरण की व्यवस्था

फरीदाबाद, 27 सितंबर

      आज आयोजित ‘नशा-मुक्त हरियाणा फरीदाबाद नमो मैराथन-2026’ के सफलतापूर्वक समापन के उपरांत मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट का वितरण शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों की सुविधा और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर रिफ्रेशमेंट वितरण के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। मैराथन में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने दौड़ पूरी करने के बाद निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर रिफ्रेशमेंट प्राप्त किया।

     रिफ्रेशमेंट वितरण के दौरान आयोजन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा स्वयंसेवकों द्वारा प्रतिभागियों को व्यवस्थित तरीके से सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। भीड़ प्रबंधन और प्रतिभागियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, ताकि किसी भी प्रतिभागी को असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रतिभागियों ने भी अनुशासन एवं सहयोग की भावना का परिचय देते हुए निर्धारित व्यवस्था के अनुसार रिफ्रेशमेंट प्राप्त किया।

      मैराथन के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम एवं दौड़ जैसी गतिविधियों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा। प्रतिभागियों में बच्चों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!