फरीदाबाद में 28 वर्षीय गारमेंट्स कारोबारी ने दुकान में फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम वीडियो में पत्नी व ससुराल पक्ष पर लगाए प्रताड़ना के आरोप ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद में 28 वर्षीय गारमेंट्स कारोबारी ने दुकान में फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम वीडियो में पत्नी व ससुराल पक्ष पर लगाए प्रताड़ना के आरोप !

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट– अरुण शर्मा

फरीदाबाद

      फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र में रविवार को एक 28 वर्षीय गारमेंट्स कारोबारी ने अपनी दुकान के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले कारोबारी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर पत्नी, सास और ससुर सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

     मृतक की पहचान बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी राहुल (28) के रूप में हुई है। राहुल सेक्टर-3 में गारमेंट्स की दुकान चलाता था, जिसे उसने करीब चार माह पहले शुरू किया था।

     पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह राहुल घर से अपनी मां से मिलकर दुकान पहुंचा था। कुछ समय बाद उसने दुकान के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल भेज दिया।

सुसाइड से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

      आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में राहुल ने अपनी पत्नी ज्योति, सास वीना, ससुर बिट्टू तथा पत्नी की बहन नीतू पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए। वीडियो में उसने दावा किया कि वह पत्नी के लिए घर के सभी काम—झाड़ू-पोछा, बर्तन साफ करने सहित अन्य घरेलू कार्य—करता था, इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की जाती थी और उस पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए। राहुल ने कहा कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था।

     वीडियो के अंत में उसने अपनी मौत के लिए पत्नी और ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही अपनी संपत्ति मां, बहन और भाइयों के नाम करने की इच्छा भी व्यक्त की।

दो साल पहले की थी लव मैरिज

     परिजनों के अनुसार राहुल ने करीब दो वर्ष पहले फरीदाबाद की गांधी कॉलोनी निवासी ज्योति (26) से प्रेम विवाह किया था। उनका आरोप है कि शादी के बाद पत्नी नहीं चाहती थी कि राहुल अपने माता-पिता के साथ रहे, जिसके चलते वह अलग रहने लगा था। हाल ही में उसने अपनी नई गारमेंट्स की दुकान भी शुरू की थी।

भाई बोला—वीडियो देखकर दुकान पहुंचे, तब तक हो चुकी थी मौत

     मृतक के भाई अमित ने बताया कि रविवार सुबह इंस्टाग्राम पर राहुल का वीडियो देखकर परिवार के सदस्य करीब 11 बजे दुकान पहुंचे। दुकान अंदर से बंद थी। शीशा तोड़कर जब वे अंदर पहुंचे तो राहुल फंदे से लटका मिला। अमित का आरोप है कि राहुल लंबे समय से पत्नी और उसके मायके पक्ष की प्रताड़ना से मानसिक रूप से परेशान था। पत्नी द्वारा उसके खिलाफ दर्ज कराए गए कथित झूठे मामले के कारण भी वह तनाव में रहता था।

पुलिस बोली—हर पहलू की होगी जांच

      जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। परिजनों की शिकायत पर पत्नी, सास-ससुर सहित संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!