जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान-2026 का शुभारंभ कर प्रचार वाहन एवं जागरूकता रैली को किया रवाना ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान-2026 का शुभारंभ कर प्रचार वाहन एवं जागरूकता रैली को किया रवाना !

😊 Please Share This News 😊

सम्भल ( बहजोई) 01 जुलाई 2026

       विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान-2026 (01 जुलाई से 31 जुलाई 2026) एवं दस्तक अभियान (11 जुलाई से 31 जुलाई 2026) के अंतर्गत बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने प्रचार वाहन एवं जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों की प्रभावी रोकथाम के लिए जनजागरूकता, स्वच्छता एवं सभी विभागों के समन्वित प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने आमजन से अपने घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने, जलभराव न होने देने तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने संबंधित विभागों को अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।
यह अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा, जबकि दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर संचारी रोगों के प्रति जनजागरूकता एवं रोगियों की पहचान के उद्देश्य से चलाया जाएगा।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज बिश्नोई, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) संजीव राठौर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!