चन्दौसी के कवि मुकेश कुमार दीक्षित की ‘काव्य प्रेरणा’ को मिला ‘साहित्य विभूषण श्री सम्मान !
|
😊 Please Share This News 😊
|

बिसौली (बदायूँ)
हिंदी सेवा न्यास एवं डॉ. मिथिलेश दीक्षित साहित्य संस्कृति सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में 12वां अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह आर.के. इंटरनेशनल स्कूल, बिसौली, बदायूँ में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। शिवानी दीक्षित ‘महक’ द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से कार्यक्रम में साहित्यिक वातावरण बन गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अशोक खुराना ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रामनिवास ‘मानव’ उपस्थित रहे।
इस भव्य समारोह में देश के कई राज्यों के साथ-साथ नेपाल से भी अनेक लेखक-साहित्यकार सम्मिलित हुए, जिन्हें विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया। संस्था द्वारा सम्पूर्ण देश से पुस्तकें आमंत्रित की जाती हैं, उनका सूक्ष्म मूल्यांकन कर चयन किया जाता है और चयनित साहित्यकारों को सम्मान प्रदान किया जाता है।
इसी चयन प्रक्रिया में चन्दौसी के सुप्रसिद्ध कवि मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’ के कविता संग्रह ‘काव्य प्रेरणा’ का चयन ‘साहित्य विभूषण श्री सम्मान’ के लिए हुआ। इसी अवसर पर मंचासीन अतिथियों द्वारा पुस्तक ‘काव्य प्रेरणा’ का भव्य विमोचन भी किया गया। मंच से कवि को अंगवस्त्र, शॉल, नकद धनराशि, प्रमाण-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हिंदी सेवा न्यास के अध्यक्ष, सुप्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं व्यंग्य साहित्यकार डॉ. सतीश कुमार शर्मा ‘सुधांशु’ ने कवि मुकेश कुमार दीक्षित को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रदान करते हुए आशीष दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

