फर्जी डॉक्टर को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फर्जी डॉक्टर को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

     फरीदाबाद, 13 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। खेडीपुल थाना पुलिस प्रबंधक सुभाष की टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम सुकेश कुमार है। आरोपी खेडीपुल की भारत कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी ने कपिल हेल्थ सेंटर के नाम से क्लीनिक खोल रखा है। आरोपी के खिलाफ संजय कुमार के द्वारा दी गई सीएम विंडो दरखास्त पर एक टीम बनाई गई जिसमें डिप्टी सिविल सर्जन डा. ज्योति शर्मा, एसएमओ डा. विशाल सक्सेना, एएसएमओ डा. प्रथम चौहान, फार्मास्टिट सतपाल सिंह के साथ थाना पुलिस टीम शामिल थी। बनाई गई टीम ने कपिल हेल्थ सेंटर पर जाकर सुकेश कुमार से क्लीनिक संबंधी दस्तावेज मांगी तो आरोपी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। जिसे मेडिकल टीम ने पुलिस टीम की सहायता से मौके पर ही काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ सिविल सर्जन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से मौके पर इंजेक्शन, मेडिसन इंजेक्शन, ओपीडी स्लिप, रजिस्टर बरामद किए गए हैं। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि आरोपी पिछले 6 साल से क्लीनिक चला रहा है। आरोपी ने कंपाउंडर का काम सीखा था उसके बाद अपना क्लीनिक चला रहा था। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!