19 साल की बच्ची से रेप करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

19 साल की बच्ची से रेप करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 13 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। महिला थाना एनआईटी प्रभारी माया की टीम ने 19 वर्षीय लडकी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को समयपुर से रेड कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रशांत के गांव समयपुर का रहने वाला है। आरोपी की बहन पीडिता के घर के पास में रहती है। आरोपी का पीडिता के घर के पास आना जाना था। जिसके चलते पीडिता से आरोपी की जान पहचान हुई थी। पीडित लडकी ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी पीडिता से वर्ष 2020 में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के सम्बंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी थी। आरोपी करीब 1.6 वर्ष से पीडिता को ब्लैक मेल कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। आरोपी पीडिता को ब्लैक मेल करके पैसे लेता था। आरोपी ने करीब पीडिता से 80 हजार रूपए लिए है। आरोपी को महिला पुलिस टीम ने समयपुर से रेड करके दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया की आरोपी ने लडकी से 80 हजार रूपए के करीब लिए है। जो अभी भी उसे पैस मांग रहा था। आरोपी ने सभी पैसे खर्च कर दिए है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!