विजय तीर्थ की पूजा से होता है शत्रुता का नाश- उमंग अग्रवाल
|
😊 Please Share This News 😊
|

(हिंदू जागृति मंच ने विजय तीर्थ पर की पूजा-अर्चना)
सम्भल
हिंदू जागृति मंच ने चंदौसी रोड पर स्थित विजय तीर्थ की पूजा-अर्चना करके पुण्य फल प्राप्त किया। इस अवसर पर हिंदू जागृति महिला मंच की सीमा आर्या ने रोली, चावल, मिष्ठान, गंगाजल आदि से मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की और सभी के मस्तक पर तिलक लगाकर विजय की प्रार्थना की।
हिंदू जागृति मंच के प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास कुमार वर्मा ने कहा कि अहंकार पर नम्रता की, क्रोध पर क्षमा की, पाप पर पुण्य की, अत्याचार पर सदाचार की, अज्ञान पर ज्ञान की, अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है विजय तीर्थ।
हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि भगवान श्री राम ने रावण वध के उपरांत ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्त होने के लिए विजय तीर्थ में स्नान किया था। तब से देवी-देवताओं ने यह घोषणा की कि जो व्यक्ति विजय तीर्थ की पूजा-अर्चना दर्शन करेगा, उसके शत्रुओं में कमी होगी।
नगर अध्यक्ष उमेश श्रीमाली ने कहा कि विजय तीर्थ पर चारों ओर से अतिक्रमण हो रहा है। जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए उन्होंने विजय तीर्थ का सीमांकन करने की मांग की।
सीमा आर्या के नेतृत्व में अनंत कुमार अग्रवाल, उमंग अग्रवाल, प्रताप आर्य, दुर्वेश सैनी, सत्यवीर सिंह, राकेश कुमार शर्मा, उमेश सैनी आदि अनेक श्रद्धालुओं ने विजय तीर्थ पर पूजा-अर्चना की।कार्यक्रम का संचालन हरपाल सिंह सैनी ने किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

