2100 दीपों से माँ कालरात्रि की हुई सामूहिक महा आरती!
|
😊 Please Share This News 😊
|

(हजरत नगर गढ़ी की श्री रामलीला में हिंदू जागृति मंच का भव्य आयोजन)
सम्भल
हिंदू जागृति मंच के सदस्यों ने हजरत नगर गढ़ी में श्री रामलीला मंच पर माँ दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की 2100 दीपों से सामूहिक महा आरती कर पुण्य फल अर्जित किया।
मंच पर श्री रामलीला कमेटी के सदस्यों ने हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष वैभव गुप्ता, व्यापार मंडल के अनंत कुमार अग्रवाल, आदित्य शर्मा, भाजपा नेता उमंग अग्रवाल, चरन सिंह भारती, महावीर सिंह, विवेक कुमार एवं हिंदू जागृति मंच के सुमन कुमार वर्मा, मुकेश सैनी, सजल सिंघल, दुर्वेश सैनी, अभिषेक गुप्ता, शोभित कुमार, अरविंद शंकर शुक्ला, सुशील कुमार आदि का भगवा पटका पहनाकर भावभरा स्वागत एवं अभिनंदन किया।
हिंदू जागृति मंच के 25 सदस्यों और श्री रामलीला कमेटी के सभी सदस्यों ने दूर-दराज से आए हुए दर्शकों के साथ 2100 दीप एक साथ प्रज्ज्वलित कर दिव्य एवं भव्य महाआरती की।
इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह फौजी ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से घर में देवी माँ की आरती का जो फल प्राप्त होता है, उससे 100 गुना अधिक फल सामूहिक आरती से प्राप्त होता है।
हिंदू जागृति मंच के सभी सदस्यों ने श्री रामलीला कमेटी को साधुवाद देते हुए उनके द्वारा क्षेत्र में सर्वाधिक दिव्य, भव्य, विशाल और अनुशासित रामलीला मंचन की सराहना की। पंडाल में 2100 दीपों की भव्य रोशनी से पंडाल जगमगा रहा था। श्रद्धालु भक्तों ने पुष्प वर्षा के साथ माँ भगवती की जय-जयकार करते हुए महा आरती में भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन भीष्म कुमार शर्मा, विपिन कुमार शर्मा एवं अशोक कुमार ने किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

