कबड्डी में जूनियर हाईस्कूल मोहम्मदपुर टांडा और खोखो में जूनियर हाईस्कूल भवानीपुर की बालिकाओं का रहा दबदबा! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कबड्डी में जूनियर हाईस्कूल मोहम्मदपुर टांडा और खोखो में जूनियर हाईस्कूल भवानीपुर की बालिकाओं का रहा दबदबा!

😊 Please Share This News 😊

सम्भल

      विकास क्षेत्र पवाँसा की न्याय पंचायत भवानीपुर में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, कम्पोजिट विद्यालय हिण्डोली में संपन्न हुई l
प्रतियोगिता का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष नबलेश शर्मा एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य अबिनेश चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
न्याय पंचायत भवानीपुर के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने पूरे मन से खेलों में प्रतिभाग किया।
जूनियर बालक वर्ग के 400मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय दतावली के अभिषेक ने प्रथम, मोहम्मदपुर टांडा के अनमोल ने द्वितीय तथा जूनियर हाईस्कूल भवानीपुर के सुजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उधर 400 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से, जूनियर हाईस्कूल मोहम्मदपुर टांडा की सुहानी ने प्रथम, फराह ने द्वितीय तथा जूनियर हाईस्कूल भवानीपुर की नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद में जूनियर हाईस्कूल भवानीपुर की दीपांशी ने प्रथम, सावित्री ने द्वितीय तथा रितिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उधर बालक वर्ग से लंबी कूद में जूनियर हाईस्कूल दतावली के अभिषेक ने प्रथम, भवानीपुर के रेहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग से जूनियर हाईस्कूल मोहम्मदपुर टांडा ने कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा खोखो में बालिका वर्ग से जूनियर हाईस्कूल भवानीपुर की बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में हिण्डोली के अनमोल और बालिका वर्ग में भवानीपुर से कु.अमोली प्रथम स्थान पर रहे l
इस अवसर पर नोडल शिक्षक सेवाराम सिंह के साथ ही मनोज चौधरी, प्रेमपाल सिंह, सुबोध कुमार गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, पंचम सिंह, सतपाल सिंह, नीलम, किरन, इशरत अब्बास, जुहैब खान, वसीम अख्तर, गुलाम अब्बास जैदी, अक्षय शर्मा, आस मोहम्मद, शमशाद अहमद, मोहम्मद जीशान, मुनाजिर हुसैन, अतुल कुमार शर्मा, सीमा चौधरी आदि शिक्षक मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!