लडक़ी के अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

लडक़ी के अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

     फरीदाबाद, 12 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव प्रभारी जगबीर सिंह की टीम ने लडक़ी के अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान पलवल के नयागांव के रहने वाले मोहित के रूप में हुई है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 22 जुलाई को एक लडक़ी का अपहरण करने की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी धीरज व रविंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से वारदात में प्रयोग तीन कुल्हाड़ी व इटियोस गाड़ी बरामद की जा चुकी है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना पर रेडकर आरोपी के घर नयागांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पहले भी क्राइम ब्रांच टीम ने 5-6 बार रेड की। आरोपी पर पहले भी थाना छायंसा में एक अन्य अपहरण का मामला दर्ज है। आरोपी से पूछताछ में एक देसी पिस्टल जिंदा रोल के साथ व खाली खोल बरामद हुआ है।
आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। क्राइम ब्रांच टीम लगातार रेड कर रही है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!