इतिहास संकलन समिति जनपद सम्भल में गठित करेगी नगर समितियांँ ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

इतिहास संकलन समिति जनपद सम्भल में गठित करेगी नगर समितियांँ !

😊 Please Share This News 😊

सम्भल

      भारतीय इतिहास संकलन समिति की बैठक में संभल जनपद में आठ नगर समितियां गठित करने का निर्णय लिया गया। मुरादाबाद रोड पर स्थित अनंत अग्रवाल जी के निवास पर संपन्न हुई भारतीय इतिहास संकलन समिति की बैठक में जनपद संभल की तीन नगर पालिका संभल, चंदौसी, बहजोई और पांच नगर पंचायत गवाँ,नरौली, बबराला, सिरसी, गुन्नौर में कुल आठ नगर समितियां गठित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
जिला संरक्षक अनंत कुमार अग्रवाल ने कहा कि भारतीय इतिहास संकलन समिति का जनपद में विस्तारीकरण होना चाहिए। इस प्रस्ताव पर समिति के उपाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका और नगर पंचायत सहित आठ समितियां गठित करने के लिए जिला इकाई के समर्पित कार्यकर्ता को एक समिति गठित करने की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। जिला अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायत में कुल आठ समिति गठित करने की जिम्मेदारी जिला समिति के दो दो सदस्यों को सौंपी जिसके अंतर्गत पंकज सांख्यधर और मीनू रस्तोगी को संभल, मनोज कुमार शर्मा और उमेश श्रीमाली को चंदौसी, श्रीमती नेहा मलय और वैभव गुप्ता को बहजोई, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय और अतुल कुमार शर्मा को गवां, सुशील कुमार शर्मा और सुबोध कुमार गुप्ता को नरौली, रूप किशोर शर्मा और अनंत कुमार अग्रवाल को बबराला, मनीष चौधरी और सत्यवीर सिंह पाल को सिरसी तथा कमल कुमार शर्मा और अंकुश त्यागी को गुन्नौर में समिति गठित करने के लिए संयोजक और सहसंयोजक मनोनीत किया गया। सभी से आगामी नवंबर माह में सभी नगरीय समितियां गठित करने की अपेक्षा की।
जिला महामंत्री सुबोध कुमार गुप्ता ने कहा कि नगर समितियां गठित होने के पश्चात ब्लॉक स्तर की आठ समितियां गठित करने का अभियान दिसंबर माह में चलाया जाएगा।
बैठक में राकेश कुमार शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, उमेश श्रीमाली, सत्यवीर सिंह, अशोक गर्ग, अनंत कुमार अग्रवाल, दिनेश कुमार सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता डॉ अरविंद कुमार गुप्ता ने की तथा संचालन सुबोध गुप्ता ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!