कशिश काव्य मंच के छठे वार्षिकोत्सव में कवि सम्मेलन के साथ ही कंचन वार्ष्णेय की पुस्तक का विमोचन धूमधाम से सम्पन्न !
|
😊 Please Share This News 😊
|

(एडवोकेट पवन मल्होत्रा ने प्रस्तुत की सारगर्भित पुस्तक-समीक्षा)
दिल्ली
दिल्ली के रानी बाग स्थित ए.पी.वी स्टूडियो सभागार में कशिश काव्य मंच का छठा वार्षिकोत्सव, मंच के महामंत्री व वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट पवन मल्होत्रा के संयोजन में और कंचन वार्ष्णेय कशिश के कुशल मंच संचालन में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ मुंबई के प्रसिद्ध गीतकार डॉ प्रमोद कुश “तन्हा” ने मांँ सरस्वती के आगे दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कशिश काव्य मंच की स्वर कोकिला रजनी बाला ने मधुरिम स्वर में सरस्वती वंदना सुनाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
मंच की शोभा बढ़ाने वाले देश के विभिन्न राज्यों से साहित्य के श्रेष्ठ रचनाकार आए जिनमें एडमिरल खुर्रम नूर, विवेक कविश्वर, नरेंद्र शर्मा खामोश, कवयित्री प्रेरणा सिंह प्रेरणा, सम्भल के सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार अतुल कुमार शर्मा, कवि गोल्डी गजब, मधु मधुबाला लबाना , ललिता भोला दिनेश पाल दिव्य, डॉ मनोज कामदेव, इंजी. एन सी खंडेलवाल, शिवानी स्वामी, सौरभ यादव, अपर्णा भटनागर , पूनम मल्होत्रा, डॉ सलोनी चावला, प्रतीक्षा चौहान, भुवनेश चौहान चिंतन, नलिनी राज मौसम और मशहूर शायरा कृष्णा शर्मा दामिनी, डॉ दीपा, सचिन परवाना, हिमांशु शुक्ल, रक्षा सिन्हा, रिचा जैन, स्वाति पूजा, पूजा श्रीवास्तव सहित सैकड़ों रचनाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस भव्य कार्यक्रम में शिरकत करने वाले सभी रचनाकारों ने अपनी अपनी श्रेष्ठ विधा में एक से बढ़कर एक काव्य पाठ करके श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी।
इस अवसर पर अध्यक्षा कंचन वार्ष्णेय कशिश की तीसरी एकल पुस्तक “संघर्ष एक यात्रा” का विमोचन धूमधाम से सम्पन्न हुआ।
उधर कशिश काव्य मंच द्वारा पांँच श्रेष्ठ साहित्यकारों को कशिश साहित्य कांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिन्होंने साहित्य के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देते हुए नवोदित स्वरों को उचित मंच प्रदान करने में अपना अतुलनीय योगदान दिया है, जिनमें सम्भल से हिन्दू जागृति मंच के संयोजक अतुल कुमार शर्मा, अभिव्यक्ति साहित्य संस्था रोहिणी की संस्थापिका मधुबाला लबाना, गाजियाबाद के वरिष्ठ लेखक विवेक कवीश्वर, दिल्ली से वरिष्ठ कवयित्री रजनी बाला सहज और चन्दौसी के वरिष्ठ कवि सुखपाल सिंह गौर शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान नाश्ता, जलपान, स्वादिष्ट भोजन मिष्ठान आदि परोसा गया। कार्यक्रम के आयोजक एवं व्यवस्थापक एडवोकेट पवन मल्होत्रा के साथ अध्यक्षा कंचन कशिश, कोषाध्यक्ष उर्मिला गुप्ता और सचिव रजनी बाला ने मुख्य अतिथि के साथ-साथ सभी आमन्त्रित रचनाकारों को अंगवस्त्र, स्फटिक मोतियों की माला पहनाकर और दिवाली गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

