साफ-सुथरे और व्यवस्थित मेडिकल के केमिस्टों को किया जाएगा सम्मानित- राहिल भारतीय !
|
😊 Please Share This News 😊
|

(धन्वंतरि जयंती 6 नवंबर को मनाएगी केमिस्ट एसोसिएशन)
संभल
असमोली केमिस्ट एसोसिएशन ने सर्वाधिक साफ-सुथरे, व्यवस्थित और सभी मानकों से युक्त मेडिकल संचालित करने वाले केमिस्टों को सम्मानित करने तथा 6 नवंबर को भगवान धन्वंतरि जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। राहिल मेडिकल एजेंसी, असमोली पर आयोजित केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते हुए अभिजीत पॉल ने कहा कि एसोसिएशन ने ख्याति प्राप्त चिकित्सकों और फार्मासिस्टों को सम्मानित कर डॉक्टर दिवस और फार्मासिस्ट दिवस पर प्रेरणास्पद कार्य किया है। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि जो केमिस्ट बंधु अपना मेडिकल सर्वाधिक साफ-सुथरा, व्यवस्थित और सभी विभागीय मानकों के अनुरूप संचालित करेंगे, उन्हें समारोह पूर्वक पुरस्कृत किया जाना चाहिए।
प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सत्यवीर सिंह पाल, मो. शाहनवाज आलम, मो. नसीम, सुबोध कुमार, दुर्वेश सैनी, हरपाल सिंह, विशाल कुमार, नीरज कुमार, रोहित कुमार, सचिन कुमार सहित सभी उपस्थित सदस्यों ने सहमति व्यक्त की।सहमति के आधार पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहिल भारतीय ने घोषणा की कि जो केमिस्ट अपने मेडिकल को विभागीय मानकों से युक्त, व्यवस्थित, अनुशासित, साफ-सुथरा और सुंदर रखेंगे, उन्हें केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा समारोहपूर्वक सम्मानित किया जाएगा।
एसोसिएशन के चेयरमैन अंकुश त्यागी ने कहा कि चिकित्सा के जनक, औषधि निर्माता एवं सभी केमिस्टों के प्रेरणास्रोत भगवान धन्वंतरि की जयंती इस वर्ष 6 नवंबर को है। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान धन्वंतरि जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। कार्यक्रम में चिकित्सकों, केमिस्ट, फार्मासिस्ट और समाजसेवी जनों को आमंत्रित किया जाएगा।
बैठक में सदस्यता बढ़ाने, जिला स्तर पर कमेटियां गठित करने, विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में केमिस्ट सम्मेलन आयोजित करने तथा प्रत्येक केमिस्ट के सुख-दुख में हर समय साथ रहने का संकल्प भी लिया गया। बैठक की अध्यक्षता केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राहिल भारतीय ने की तथा संचालन महामंत्री आदित्य शर्मा ने किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

