हिन्दू जागृति महिला मंच का शपथ ग्रहण समारोह, संगठन को मजबूत करने पर बल ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हिन्दू जागृति महिला मंच का शपथ ग्रहण समारोह, संगठन को मजबूत करने पर बल !

😊 Please Share This News 😊

(मंच के चार दिवंगत अध्यक्षों को दी गई श्रद्धांजलि)

संभल

      नगर के श्री कल्कि बाल वाटिका में हिंदू जागृति महिला मंच का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में हिंदू जागृति मंच के चार दिवंगत अध्यक्षों – सुधीर चंद्र गुप्ता, डॉ. आर. एन. पाठक, डी. के. शर्मा एवं शशि प्रभा यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके कार्यों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओमप्रकाश गुप्ता (मामा जी), सुनीता यादव, अजय कुमार शर्मा, चौधरी मनीष सिंह, डॉ. डी. एन. शर्मा, गंगा रस्तोगी द्वारा दिवंगत अध्यक्षों के चित्रों पर पुष्पार्चन कर किया गया। इसके बाद पांच बार श्री कल्कि महामंत्र का सामूहिक गायन हुआ।चौधरी मनीष सिंह ने चारों दिवंगत अध्यक्षों के जीवन परिचय एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि घर-घर सुंदरकांड, संभल तीर्थ परिक्रमा, सामूहिक व्रत पारायण जैसे कार्यक्रमों तथा प्रत्येक छोटे-बड़े कार्य में सभी दिवंगत अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हमें उनके व्यवहार और उपलब्धियों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला संगम के संस्थापक डॉ. डी. एन. शर्मा ने कहा कि हिंदू जागृति मंच प्रारंभ से ही जिम्मेदार, बहुआयामी और राष्ट्र-धर्म के प्रति समर्पित लोगों के हाथों में रहा है। दिवंगत अध्यक्षों की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एक प्रेरणादायी परंपरा की स्थापना है।विशिष्ट अतिथि चरन सिंह भारती, नवीन कुमार शर्मा ने भी दिवंगत अध्यक्षों को नमन किया।
प्रदेश प्रभारी आशा गुप्ता ने जिलाध्यक्ष मीनू रस्तोगी के नेतृत्व में महामंत्री गंगा रस्तोगी, कोषाध्यक्ष ज्योति गुप्ता, मंत्री शालिनी रस्तोगी, संगठन मंत्री शोभा गर्ग, सांस्कृतिक मंत्री रूपाली गुप्ता आदि पदाधिकारियों को समाज, धर्म और राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कोषाध्यक्ष सुनीता यादव ने की व संचालन महामंत्री गंगा रस्तोगी ने किया। इस अवसर पर अरविंद शंकर शुक्ला, सुभाष चंद्र शर्मा, दुर्वेश सैनी, मुकेश सैनी, राकेश रस्तोगी एडवोकेट, सुबोध कुमार पाल, सुबोध कुमार शर्मा, राकेश वार्ष्णेय, अमित गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, बबीता भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!