अवैध हथियार के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अवैध हथियार के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 12 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने अवैध हथियार के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नीरज फरीदाबाद की गांधीनगर कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना सेक्टर-58 के एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के कोसी कोकिला वन घूमने गया था वहां किसी दिनेश नाम के व्यक्ति से 3500 रूपए में अपने शौक के लिए देसी कट्टे को खरीद के लाया था पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। आरोपी दिनेश की तलाश जारी हैए जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
error: Content is protected !!