नकली सोने के सिक्के दिखाकर एमबीबीएस डॉक्टर से 40 लाख हड़पे ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नकली सोने के सिक्के दिखाकर एमबीबीएस डॉक्टर से 40 लाख हड़पे !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 16 जुलाई (अरुण शर्मा)। नकली सोने के सिक्के के दिखाकर एमबीबीएस डाक्टर से 40 लाख रुपये हड़पने का मामला क्राइम ब्रांच बडख़ल ने सुलझा लिया है।

क्राइम ब्रांच एनआइटी प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि डा.निशांत महाजन ग्रीन फील्ड कालोनी में नर्सिंग होम चलाते हैं। 28 जून को उन्होंने सूरजकुण्ड थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि आठ फरवरी को उनके पास एक युवक इलाज कराने आया। उसने अपना नाम शंकर बताया। धीरे-धीरे उसने डाक्टर से पहचान बढ़ा ली। इसके बाद उसने परिवार को डाक्टर से मिलाया। उन्होंने बताया कि उनके पुरखों को खोदाई में सोने के सिक्के मिले थे। उन्हें रुपयों की सख्त जरूरत है। वह कम रुपये में सोने के सिक्के देने को तैयार हैं। डाक्टर ने सैंपल के लिए कुछ सोने के सिक्के लिए और सुनार को दिखाए। वे असली निकले। इससे डाक्टर को शंकर और उसके परिवार पर विश्वास हो गया। डाक्टर ने 40 लाख रुपये का इंतजाम कर लिया। आरोपियों ने कहा कि उन्हें सोने के इतने सिक्के लेकर चलने में डर लगता है। इसलिए उन्होंने डाक्टर को नोएडा सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के पास बुलाया। वहां डाक्टर को थैलियों में करीब 13 किलो सिक्के दे दिए और 40 लाख रुपये लेकर चले गए। डाक्टर ने सिक्के घर लाकर रख लिए। करीब 15 दिन बाद वे सिक्के लेकर सुनार के पास गए तो उसने बताया कि सिक्के नकली सोने के हैं। तब डाक्टर को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने सूरजकुंड थाना पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच बडख़ल प्रभारी नरेंद्र शर्मा को सौंपी। उन्होंने कांस्टेबल नरेश व पुनीत को इस मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी दी। दोनों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व तकनीक की सहायता से पांच दिन के अंदर आरोपियों को पता लगा लिया। इसके बाद टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को दबोच लिया। क्राइम ब्रांच ने दंपती व उनके तीन बेटों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में ऊंचा गांव निवासी पन्ना लाल, उनकी पत्नी रमा, बेटे धर्मेन्द्र, राजन और नितिन हैं। इनके पास से करीब 14 किलो नकली सोने के सिक्के, 1.56 लाख रुपये और 24 मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपी करीब 20 साल से इसी तरीके से ठगी कर रहे थे, मगर कभी पकड़े नहीं गए। आरोपियों ने देश के विभिन्न राज्यों में वारदात करने की बात कबूल की है। क्राइम ब्रांच आरोपियों से उनकी वारदात के बारे में जानकारी जुटा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!