पारदर्शिता और शांतिपूर्ण परीक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता : एडीसी ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पारदर्शिता और शांतिपूर्ण परीक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता : एडीसी !

😊 Please Share This News 😊

···26 अप्रैल को फरीदाबाद में 80 केंद्रों पर होगी HCS प्रारंभिक परीक्षा, 22,776 परीक्षार्थी लेंगे भाग

··· परीक्षा संचालन को लेकर एडीसी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट व सुपरवाइजर्स को दिए महत्वपूर्ण टिप्स

फरीदाबाद, 20 अप्रैल।

     अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने आज सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन हॉल में हरियाणा लोक सेवा आयोग, पंचकुला द्वारा आयोजित होने वाली ‘HCS (Ex. Br.) एवं अन्य अलाइड सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा-2025 को निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ सफल संचालन करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर लगे ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सेंटर सुपरवाइजर, ट्रांजिट आफिसर व अन्य अधिकारियों को *दिशानिर्देश दिए व परीक्षा तैयारी की समीक्षा की।*

      एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा के आयोजन को लेकर पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। जिला में आगामी 26 अप्रैल को हरियाणा लोक सेवा आयोग, पंचकुला द्वारा जिला फरीदाबाद के 80 परीक्षा केन्द्रो पर HCS (Ex. Br.), & Other Allied Services Preliminary Examination-2025 का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लगभग 22,776 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा का आयोजन दो सत्र में प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे एवं सायं 03.00 बजे से 05.00 बजे किया जाएगा।

     एडीसी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के मद्देनजर संबंधित सभी अधिकारियों को पूरी तरह सजग एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है, ताकि किसी भी स्तर पर कोई कोताही न बरती जा सके।

      बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद ने रिहर्सल में अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अधिकारी आपस में तालमेल करके एचसीएस परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने में पूरी सजगता से ड्यूटी दें। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने दायित्वों की पूर्ण जानकारी प्राप्त करें तथा परीक्षाओं की सुव्यवस्थित योजना बनाकर उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से ट्रांजिट ऑफिसर को संवेदनशील सामग्री के लाने व ले जाने संबंधी संघ लोक सेवा आयोग के दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी लेने के लिए कहा।

      परीक्षाओं से जुड़े अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि वे अपने वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित करें कि सभी वाहन पूर्णतः कार्यशील स्थिति (वर्किंग कंडीशन) में हों, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वाहन चालक पुलिस विभाग द्वारा निर्धारित मार्गों का ही पालन करें। इसके अतिरिक्त, ट्रांजिट ऑफिसर को निर्देशित किया गया कि वे संवेदनशील सामग्री के लाने व ले जाने के लिए जिला खजाना कार्यालय, फरीदाबाद में समय पर पहुंचें तथा विभाग के एक कर्मचारी के सहयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

      उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, बिजली, पंखे, जैमर, पेयजल, शौचालय और साफ सफाई सहित अन्य उचित व्यवस्था के प्रबंध बारे भी अधिकारी ध्यान रखें और सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसी कोई भी परीक्षा सहयोगी सामग्री जो आपत्तिजनक है। उसको केंद्र में अंदर जाने ना दें।

इस अवसर पर फरीदाबाद एसडीएम डॉ हनी बंसल, बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज, डीसीपी उषा कुंडू, जिला शिक्षा अधिकारी अंशु दहिया सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!