प्रधानमंत्री पर टिप्पणी को लेकर सियासत तेज, बुढेना में तालाब सौंदर्यीकरण का शुभारंभ ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

प्रधानमंत्री पर टिप्पणी को लेकर सियासत तेज, बुढेना में तालाब सौंदर्यीकरण का शुभारंभ !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद

     फरीदाबाद के बुढेना गांव में तालाब सौंदर्यीकरण परियोजना के उद्घाटन के दौरान हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति स्वाभाविक है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है।

     विपुल गोयल ने कहा कि जनता सब देख रही है और इस प्रकार के बयान कांग्रेस नेताओं की राजनीतिक समझ पर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि लंबे समय से सत्ता से बाहर रही कांग्रेस इस तरह की भाषा के कारण भविष्य में भी राजनीतिक रूप से कमजोर रह सकती है।

     उन्होंने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक जीवन में मर्यादा और शालीनता अत्यंत आवश्यक है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सम्मानजनक भाषा का प्रयोग होना चाहिए, लेकिन कुछ नेताओं के बयानों से इस शिष्टाचार की अनदेखी स्पष्ट दिखाई देती है।

      इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बुढेना गांव में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से पुराने जोहड़ को सुंदर और आधुनिक तालाब के रूप में विकसित करने की परियोजना का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि तालाब के चारों ओर पैदल पथ बनाया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को टहलने और स्वच्छ वातावरण का लाभ मिल सके।

      उन्होंने यह भी बताया कि तालाब के पानी को साफ रखने और नियमित रखरखाव की व्यवस्था की जाएगी, साथ ही आसपास हरियाली विकसित कर गांव के पर्यावरण को बेहतर बनाया जाएगा। गांव के विकास के लिए करीब साढ़े चौदह करोड़ रुपये के अन्य कार्य भी प्रक्रियाधीन हैं और एक अन्य जोहड़ का सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है।

     नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मुद्दे पर बोलते हुए विपुल गोयल ने कहा कि कांग्रेस ने इस विधेयक का समर्थन नहीं कर देश की महिलाओं के सम्मान के खिलाफ काम किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महिलाएं इसका जवाब देंगी।

     कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में परियोजना को लेकर उत्साह देखा गया और उम्मीद जताई गई कि इससे गांव के विकास और पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव आएगा।

 

फरीदाबाद, ब्यूरो चीफ अरुण शर्मा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!