फरीदाबाद: ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 24 लाख की ठगी, विधवा महिला बनी साइबर गिरोह का शिकार ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद: ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 24 लाख की ठगी, विधवा महिला बनी साइबर गिरोह का शिकार !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद

       फरीदाबाद में साइबर ठगों ने एक बेहद चौंकाने वाली वारदात को अंजाम देते हुए ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर एक विधवा महिला से करीब 24 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपियों ने खुद को जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर महिला को आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दी, जिससे वह भय के माहौल में आ गई।

      घटना NIT-3 क्षेत्र की है, जहां रहने वाली पीड़िता को 24 मार्च को एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि महिला के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों में हुआ है और उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका है। यह सुनते ही महिला घबरा गई और ठगों के जाल में फंसती चली गई।

      इसके बाद आरोपियों ने वीडियो कॉल के जरिए महिला को लगातार अपनी निगरानी में रखा। ठग खुद को NIA और ATS अधिकारी बताकर जांच का नाटक करते रहे। उन्होंने महिला को यह भी झूठा दावा किया कि उसके मोबाइल नंबर से 500 बैंक खाते खोले गए हैं और करोड़ों रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग की गई है।

      ठगों ने महिला को लगभग 24 घंटे तक वीडियो कॉल पर ‘डिजिटल अरेस्ट’ की स्थिति में रखा। इस दौरान महिला को अपनी सामान्य गतिविधियों के लिए भी ठगों से अनुमति लेनी पड़ रही थी। मामले को सुलझाने के नाम पर आरोपियों ने महिला पर दबाव बनाकर उससे पैसे ट्रांसफर करवाने शुरू कर दिए।

      डर और दबाव के कारण महिला ने अपनी एफडी तुड़वाकर करीब 24 लाख रुपए ठगों द्वारा बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बावजूद आरोपी लगातार और पैसे की मांग करते रहे। इसी बीच महिला ने अपने भाई से 98 हजार रुपए उधार मांगे। जब भाई ने कारण पूछा, तो पूरी सच्चाई सामने आई।

      महिला के भाई ने तुरंत समझ लिया कि यह साइबर ठगी का मामला है और उसने महिला को तुरंत वीडियो कॉल काटने की सलाह दी। इसके बाद पूरे मामले की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई गई।

     पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या वीडियो कॉल पर खुद को सरकारी अधिकारी बताने वालों पर भरोसा न करें और ऐसी किसी भी स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

अरुण शर्मा, ब्यूरो चीफ, फरीदाबाद

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!