प्रशिक्षण के दौरान सेना के जवान मोहित की मौत, फरीदाबाद के सहूपुरा गांव में शोक की लहर ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

प्रशिक्षण के दौरान सेना के जवान मोहित की मौत, फरीदाबाद के सहूपुरा गांव में शोक की लहर !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद

       फरीदाबाद जिले के गांव सहूपुरा निवासी 26 वर्षीय भारतीय सेना के जवान मोहित की प्रशिक्षण के दौरान हुई दर्दनाक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मोहित वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा स्थित बकलोह सैन्य छावनी के स्पेशल फोर्सेस ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण ले रहे थे।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहित भारतीय सेना की 29 पैरा यूनिट से जुड़े हुए थे और 5 अप्रैल को प्रशिक्षण के लिए बकलोह पहुंचे थे। शनिवार सुबह वह नियमित प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग ले रहे थे। इसी दौरान बॉक्सिंग अभ्यास के समय उन्हें गंभीर चोट लग गई।

       घटना के तुरंत बाद साथी जवानों और अधिकारियों ने उन्हें बकलोह स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। हालांकि उपचार के दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उन्होंने दम तोड़ दिया।

      प्रारंभिक जांच में मोहित के बाएं कान के पास चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, प्रशिक्षण के दौरान लगी गंभीर चोट को ही मौत का कारण माना जा रहा है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

      मोहित करीब 8 वर्ष पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और उनकी पोस्टिंग आगर में थी। करीब 40 दिन पहले ही उन्हें स्पेशल फोर्सेस ट्रेनिंग के लिए बकलोह भेजा गया था।

       व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो मोहित की शादी इसी वर्ष फरवरी में हुई थी। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई सरकारी सेवा में कार्यरत हैं, जबकि मंझले भाई निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं।

    इस दुखद घटना के बाद सेना के अधिकारियों और साथी जवानों में गहरा शोक है। वहीं, मोहित के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

फरीदाबाद से अरुण शर्मा की रिपोर्ट।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!