विधायक सीमा त्रिखा व डीसी विक्रम ने बडखल विधानसभा क्षेत्र की विकासात्मक योजनाओं और परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों से की मंत्रणा। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

विधायक सीमा त्रिखा व डीसी विक्रम ने बडखल विधानसभा क्षेत्र की विकासात्मक योजनाओं और परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों से की मंत्रणा।

😊 Please Share This News 😊

         फरीदाबाद, 12 अप्रैल (अरुण शर्मा)। विधायक सीमा त्रिखा व डीसी विक्रम ने बडखल विधानसभा क्षेत्र की विकासात्मक योजनाओं और परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों से मंत्रणा की। वहीं अधिकारियों को विकास कार्यों में देरी होने पर जवाबदेयी देने और ठेकेदारों पर पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। समीक्षा बैठक में प्रशासनिक, स्मार्ट सिटी लिमिटेड, एमसीएफ और एफएमडीए के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि बडख़ल झील वाले रोड़ को फूलदार पौधे लगाकर सुन्दर बनाया जाएगा।
डीसी विक्रम सिंह ने एक-एक करके विभाग वार विकासात्मक योजनाओं और परियोजनाओं की बारीकी से समीक्षा कर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसटीपी के क्रियान्वयन, बडख़ल गांव से अवैध कब्जे हटाने, मुख्यमंत्री की घोषणाओं को यथाशीघ्र शुरू करवाना और निर्धारित समय पर पूरा करना तथा विश्व स्तरीय बडख़ल झील के एन्ट्री प्वाइंट अनखीर चौंक से झील तक पहुंचाने वाली सङक का फूलदार पौधों से सौंदर्यकरण सहित बिजली सप्लाई से जुड़ी हुई लाइन तथा अन्य कार्य, सीवरेज व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटिंग और अन्य मूलभूत विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मंत्रणा की गई। समीक्षा बैठक में विकासात्मक योजनाओं और परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए तथा आन लाइन प्लेटफार्म प्रणाली को आधुनिक तौर तरीकों के साथ विभागों तथा एजेंसियो से आपसी सहमति से करवाया जाने बारे बारिकी से चर्चा की गई। सडक़ों पर स्ट्रीट लाइटिंग, इलैक्ट्रीकल वर्क, रोड़, फुटपाथ, ग्रील सहित तमाम पहलुओं पर बारिकी से समीक्षा की गई। वहीं बडख़ल झील पर चल रहे जीर्णोद्धार कार्य बांध, पार्किंग, फुटओवर ब्रिज, एस्केलेटर, बाउंड्री वॉल, सीवर लाइन आदि के निर्माण कार्य के बेहतर क्रियान्वयन के लिए विस्तृत जानकारी लेकर समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रहे कंस्ट्रक्शन मैटेरियल की जांच की ठीक प्रकार से करवा ली जाए। इस कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।
विश्व पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगी बडख़ल झील
बता दें कि बडख़ल झील का जीर्णोद्धार मुंबई के मैरिन ड्राइव की तर्ज पर किया जा रहा है। फरीदाबाद की इस मैरिन ड्राइव का सौंदर्यीकण विश्व स्तरीय होगा। इस बांध पर बच्चों के लिए झूले, रेस्त्रा, जूस कॉर्नर, वॉकिंग ट्रैक, फूड कोट्र्स, ओपन एयर जिम आदि सुविधाएं मिलेंगी। कर्णप्रिय संगीत की धुनों पर योगाभ्यास, व्यायाम करने की सुविधा भी इस स्थल पर होगी। यह स्थल शहर के सबसे खूबसूरत जगह में से एक होगी। झील को गंदगी से बचाने के लिए फेंसिंग की जाएगी। बडख़ल झील एक बार फिर पर्यटन केंद्र के रुप में उभरेगी।
समीक्षा बैठक में विधायक सीमा त्रिखा, डीसी विक्रम सिंह, एसडीएम बडख़ल, पंकज सेतिया, स्मार्ट सिटी के डीसीएम अरविंद सिंह, डीसीएम कुलदीप सिंह, वन विभाग के आरएफओ प्रतीक पांचाल, एमसीएफ के कार्यकारी अभियंता ओमवीर सिंह, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता जितेन्द्र ढुल, स्मिता कनोडिया सहित समीक्षा बैठक से जुड़े अन्य विभागों के तकनीकी अधिकारी और ठेकेदार भी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!