कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी शैलजा ने फरीदाबाद में कई कार्यक्रमों में भाग लिया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी शैलजा ने फरीदाबाद में कई कार्यक्रमों में भाग लिया।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 12 अप्रैल (अरुण शर्मा)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, छत्तीसगढ़ की प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा आज फरीदाबाद में कई कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंची। कार्यक्रमों की शुरूआत उन्होंने ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की। इसके बाद वह वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता स्वर्गीय बीआर ओझा के निवास पर पहुंची जहां उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संतोष ओझा से उनका हालचाल पूछा। इस अवसर पर उन्होंने जिले के वरिष्ठ कांग्रेसियों से भी मुलाकात की। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव राजन ओझा ने कुमारी सैलजा व उनके साथ आई विधायक शैली चौधरी व वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का स्वागत किया।
इस अवसर कुमारी शैलजा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पार्टी की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और सभी से कहा कि कि अब वह दिन नजदीक नहीं है, जब देश व हरियाणा में कांग्रेस की सरकार होगी और यह सब आपके द्वारा सत्तारूढ़ दल की नीतियों के खिलाफ हर स्तर पर किए जा रहे विरोध से संभव होगा क्योंकि कांग्रेस का कार्यकर्ता ही पार्टी की रीड होता है।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में अराजकता का माहौल है, तानाशाही चल रही है जो बोलता है उसके मुंह को बंद कर दिया जाता है, किसी को ईडी के सहारे से, तो किसी को इनकम टैक्स के सहारे से, किसी को पुलिस और सीबीआई के सहारे से। उन्होंने कहा कि मगर भाजपा के इन ओछे हथकंडे से कांग्रेसी डरने वाली नहीं है, जिस तरह से कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की सदस्यता को 1 दिन के अंदर रद्द किया गया और उनके मकान को खाली करने के लिए 1 महीने का नोटिस दिया गया जबकि आज भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पिछले कई सालों से सरकारी मकानों में रह रहे हैं, जो उनको अलाट हुए थे वे पदों से हट चुके हैं उनको मकान खाली कर देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की आवाज हैं। आवाज को चुप नहीं किया जा सकता और कहा कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में दोबारा से कांग्रेस ही रिपीट करेगी , कांग्रेस ने वहां जनहित में काम किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने बेरोजगारों को 2500 रूपए प्रति माह पेंशन का ऐलान किया है। वही गरीब लोगों को कई बड़ी योजनाऐं देकर सहारा दिया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन परियोजनाओं पर काम किया है, जो आज तक कभी किसी ने नहीं किया। सचिन पायलट को लेकर उन्होंने टिप्पणी की पार्टी के खिलाफ जाकर वह ठीक नहीं कर रहे हैं उनको अपनी बात पार्टी के मंच पर रखनी चाहिए। उनका यह तरीका ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही देश और प्रदेश में अमन-चैन और शांति होगी और लोगों को उनकी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ युवाओं को रोजगार, शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
वहीं सैक्टर-12 स्थित बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संजीव चौधरी के कार्यालय पर कुमारी शैलजा ने एक प्रैस वार्ता को भी सम्बोधित किया और मुख्यमंत्री से किसानों की मदद करने की मांग की। गेहूं की फसल पर बोलते हुए ने कहा कि आज किसान परेशान है। उन्होंने सरकार इस संकट की घड़ी में किसानों की मदद करें।
इसके बाद कुमारी शैलजा ने झाड़सेतली में कांग्रेसी नेता सतबीर डागर के ताऊ खजान सिंह डागर के निधन होने पर उनके निवास पर जाकर शोक प्रकट किया। उसके बाद कांग्रेसी नेता ज्ञानचंद आहूजा की धर्मपत्नी के निधन पर भी उनके निवास पर जाकर शोक प्रकट किया।
इस अवसर पर एआईसीसी सदस्या पराग शर्मा ,प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव मोहम्मद बिलाल, जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव बलजीत कौशिक, सुभाष कौशिक एडवोकेट, संजीव चौधरी एडवोकेट, चेयरमैन एसएल शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि योगेश ढींगड़ा, गौरव ढींगड़ा, विकास कौशिक, राकेश तंवर, सोनू चौधरी, मनोज अग्रवाल, प्रिंयका अग्रवाल, वंदना सिंह, डॉक्टर सौरभ शर्मा, मोनू ढिल्लो, अशोक रावल, बाबूलाल रवि, अनिल नेताजी, पराग गौतम, सुनीता फागना, रंधावा फागना, बॉबी रावत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!