वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

     फरीदाबाद, 12 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच उंचा गांव प्रभारी जगबीर सिंह की टीम ने वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गौरव व शेखर का नाम शामिल है। आरोपी गौरव राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव रसिये का तथा वर्तमान में बल्लबगढ़ में तथा आरोपी शेखर फरीदाबाद की न्यू राजीव कॉलोनी डबुआ मंडी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी गौरव को बल्लबगढ़ एरिया से अपने सूत्रों से प्राप्त सूचन से स्कूटी सहित काबू किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने एक अन्य स्कूटी को थाना शहर सेक्टर-8 के एरिया से चोरी किया था। चोरी की दूसरी स्कूटी को बाईपास रोड सेक्टर-8 झुग्गियों से बरामद किया गया है। साथ ही आरोपी शेखर को क्राइम ब्रांच टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से बल्लबगढ सीही गेट से थाना शहर बल्लबगढ के चोरी के मुकदमें में गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में चोरी की स्कूटी को आरोपी के घर न्यू राजीव कॉलोनी डबुआ मंडी से बरामद किया है। दोनो आरोपियों से 3 चोरी के मुकदमें सुलझाए गए है। आरोपी गौरव पहले भी चोरी के मुकदमें में जेल जा चुका है। आरोपी नशा करने का आदी है। नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। पूछताछ के बाद आरोपियो को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!