अवैध नशा तस्करी के मुकदमे में आरोपी किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अवैध नशा तस्करी के मुकदमे में आरोपी किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 22 सितम्बर (अरुण शर्मा)।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि एसजीएम नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप व उनकी टीम ने अवैध नशा तस्करी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम रंजीत उर्फ झाड़ी है जो फरीदाबाद की राहुल कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को राहुल कॉलोनी डीएवी स्कूल के पास काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी से इसके बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया जिसके पश्चात आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की उम्र लगभग 26 वर्ष है और वह ऑटो चलाने का काम करता है। इससे पहले भी आरोपी स्मैक तस्करी के एक मुकदमे में पकड़ा गया था जिसमें आरोपी जेल भी जा चुका है। आरोपी ने बताया कि वह कुछ दिन पहले मथुरा गया था और आते समय ट्रेन में उसने किसी व्यक्ति से गांजा खरीदा था और इसकी पुडिय़ा बनाकर वह इसे महंगे दामों पर बेचने की फिराक में था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!