चोरी के 5 मुकदमों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

चोरी के 5 मुकदमों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 22 सितम्बर (अरुण शर्मा)।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच-85 प्रभारी जोगिंद्र सिंह की टीम ने चोरी के 5 मुकदमों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में इशांत उर्फ ईशु, नौशाद, रोहित तथा हिमांशु का नाम शामिल है। सभी आरोपी दिल्ली फरीदाबाद बॉर्डर एरिया में बुध विहार के रहने वाले हैं। आरोपी निशांत तथा नौशाद चोरी की इन वारदातों के मुख्य आरोपी है। आरोपी इशांत के खिलाफ चोरी के 7 तथा नौशाद के खिलाफ 5 मुकदमे दर्ज हैं और दोनों आरोपी कई बार जेल की सजा काट चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ फरीदाबाद में चोरी की धाराओं के तहत 5 मुकदमे दर्ज है जिसमें आरोपियों ने 4 मोटरसाइकिल तथा नकदी चोरी की थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी इशांत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ करने पर आरोपी ने उसके द्वारा पूर्व में की गई चोरियों के बारे में पुलिस को बताया और इसमें शामिल अपने साथियों के बारे में पुलिस को जानकारी दी जिसके पश्चात आरोपी के अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपियों की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष है। आरोपी नशा करने के आदी हैं और नशे की आपूर्ति के लिए ही चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपी दिल्ली फरीदाबाद बॉर्डर के पास रहते हैं इसलिए फरीदाबाद में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर दिल्ली फरार हो जाते हैं। आरोपी गलियों में आवारा घूमकर घरों तथा वाहनों की रेकी करते हैं तथा मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपियों को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें चोरी के अन्य मुकदमों में आरोपियों से पूछताछ करके बरामदगी की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!