कांग्रेस ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का किया आह्वान, नेहरू कॉलोनी तोड़फोड़ पर जताया कड़ा विरोध ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कांग्रेस ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का किया आह्वान, नेहरू कॉलोनी तोड़फोड़ पर जताया कड़ा विरोध !

😊 Please Share This News 😊

–जिला कांग्रेस की मासिक बैठक में एसआईआर, बूथ प्रबंधन और जनसमस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

अरुण शर्मा, फरीदाबाद

       फरीदाबाद, 10 जून (अरुण शर्मा)। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की। बैठक में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान मतदाता सूची की निगरानी तथा बूथ प्रबंधन को सुदृढ़ करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही नेहरू कॉलोनी में नगर निगम द्वारा की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई की कांग्रेस नेताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की।

       बैठक का संचालन जिला कांग्रेस के प्रधान महासचिव अशोक रावल ने किया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जनसमस्याओं और संगठनात्मक मुद्दों से जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक को अवगत कराया। नेताओं ने प्रशासनिक स्तर पर लंबित समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी ढंग से आवाज उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।

     जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम सूची से हटने न पाए और न ही किसी प्रकार की अनियमितता को स्वीकार किया जाए। यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता उसका लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करें।

     उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार एसआईआर की आड़ में विपक्ष समर्थक मतदाताओं के नाम काटने का प्रयास कर रही है, जिसका कांग्रेस पूरी मजबूती से मुकाबला करेगी। उन्होंने जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन्हें विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है, वे अपनी रिपोर्ट शीघ्र जिला कार्यालय में जमा कराएं।

     बलजीत कौशिक ने कहा कि बैठक में उठाई गई प्रशासनिक समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा, जबकि संगठन और पार्टी से जुड़े मुद्दों की जानकारी प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र को भेजी जाएगी।

      बैठक में प्रमुख रूप से प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, राकेश तंवर, विनोद कौशिक, वेदप्रकाश यादव, रेनू चौहान, तिलक नागर, अशोक रावल, डॉ. सौरभ, मास्टर ऋषिपाल, गौरव ढींगड़ा, विजयपाल सिंह, उमेश कौशिक, मुकेश डागर, सुनीता फागना, बलजीत अरोड़ा, संजय सोलंकी, वीरेंद्र यादव, मौसीन खान, दिनेश शर्मा, एन.के. शर्मा, बाबूलाल रवि, सुरेश बेनीवाल, प्रेम यादव, डॉ. एच.पी. माहौर, मनोज सिंह भाटी, हरदेव तायल, धर्म पंडित, शैलेन्द्र कुमार, अमित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!