ऑल इंडिया फोरम ऑफ एमएसएमई (एआईएफओएम) द्वारा फरीदाबाद जिला इकाई की स्थापना की गई ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

ऑल इंडिया फोरम ऑफ एमएसएमई (एआईएफओएम) द्वारा फरीदाबाद जिला इकाई की स्थापना की गई !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद(हरियाणा)

            नीलम-बाटा रोड स्थित ब्रह्मकुमारी के मुख्य केंद्र के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ऑल इंडिया फोरम ऑफ एमएसएमई (एआईएफओएम) द्वारा फरीदाबाद जिला इकाई की स्थापना की गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि एआईएफओएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध उद्योगपति श्याम सुंदर कपूर शामिल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध एमएसएमई एक्सपर्ट तथा एआईएफओएम के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार चौधरी व ब्रह्मकुमारिज के राजयोग एजुकेशन एवं रिसर्च फाउंडेशन के बिजनेस एवं इंडस्ट्री विंग ने अपनी भागेदारी निभाई।
इस अवसर पर एमएसएमई मंत्रालय से हाल ही में सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी के.के. गोयल एवं वरिष्ठ उद्योगपति एवं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अशोक कुमार नेहरा ने भी एआईएफओएम की सदस्यता लेने की घोषणा की। बहन पूनम ने मंच का संचालन किया।
एआईएफओएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर कपूर ने एआईएफओएम फरीदाबाद की जिला इकाई के सभी सदस्यों को बधाई दी तथा उम्मीद जताई की जितेंद्र पाल शाह के नेतृत्व में एआईएफओएम फरीदाबाद इकाई इस औद्योगिक नगरी में उद्यमियों के सपने साकार करने का कार्य करेगी। एआईएफओएम के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार चौधरी ने सभागार में उपस्थित सभी उद्यामियों का स्वागत किया तथा एमएसएमई के बारे में अपने विचार सांझा किये। उन्होंने एआईएफओएम के उद्देश्य एवं विजन बारे विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान एआईएफओएम फरीदाबाद के प्रधान जितेंद्र पाल शाह एवं उनकी टीम को शपथ दिलाई।
इस संगठन का गठन सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों की आवाज उठाने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से किया गया है।

 व्यूरो चीफ अरुण शर्मा की रिपोर्ट।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!