मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से सुजुकी मोटर के CEO तोशीहिरो सुजुकी ने की मुलाकात ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से सुजुकी मोटर के CEO तोशीहिरो सुजुकी ने की मुलाकात !

😊 Please Share This News 😊

हरियाणा

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से सुजुकी मोटर के CEO तोशीहिरो सुजुकी ने मुलाकात की, जिसमें हरियाणा में भविष्य के निवेश और औद्योगिक विस्तार को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

    राज्य की प्रगति में साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी, जबकि जापान और हरियाणा के बीच सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से जापान में गीता जयंती महोत्सव आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया।

     मुख्यमंत्री ने 20 जून को टोक्यो विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए तोशीहिरो सुजुकी को आमंत्रित किया, और साथ ही हरियाणा को निवेश के लिए उभरती प्राथमिकता बताते हुए विकसित भारत के संकल्प में राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया।

सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!