दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर की गई थी 12 लाख की लूट में से पुलिस ने 11,30,000 रुपये किए बरामद ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर की गई थी 12 लाख की लूट में से पुलिस ने 11,30,000 रुपये किए बरामद !

😊 Please Share This News 😊

(अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार)

      फरीदाबाद – 12 अप्रैल को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर 9 के पास 12 लाख रुपये की लूट के मामले में अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम में चौथे आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वह गांव बिजेरा अलीगढ़ उत्तर प्रदेश हाल करनेरा-समयपुर स्थित शिव कॉलोनी का रहने वाला है। एक बुलेट मोटरसाइकिल तथा 11,30,000 रुपए बरामद किये गये हैं।

      पुलिस प्रवक्ता अनुसार अंकित निवासी चावला कॉलोनी, फरीदाबाद ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने 12 अप्रैल को 12 लाख रुपये प्रहलाद के माध्यम से दिल्ली भिजवाने थे। प्रहलाद एक रैपिडो चालक के साथ पैसे लेकर निकला था। कुछ समय बाद प्रहलाद ने फोन कर सूचना दी कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर 9 के पास 3 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने उससे रुपये लूट लिये हैं। शिकायत पर थाना सेक्टर-8 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

     रवि ने पूछताछ में बताया कि मनोज रैपीडो में मोटरसाइकिल चलाता है जिसने उसको बताया था कि वह पहले भी कई बार प्रहलाद के साथ पैसे देने के लिए दिल्ली जा चुका है। प्रहलाद के पास काफी पैसे होते हैं। जिस पर उसने अपने साथी हरीश, गौतम और मनोज के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और फिर घटना के दिन जब प्रहलाद और मनोज दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे तो वह, हरीश व गौतम के साथ दूसरी मोटरसाइकिल पर आया और चाकू के बल पर प्रहलाद से 12 लाख रुपये लूट कर मौके से फरार हो गये। लूट के बाद उसने अपने एक अन्य साथी नितेश को बुलाया और सभी रवि के गांव बिजेरा अलीगढ़ उत्तर प्रदेश चले गये।

पवन चौहान (जिला क्राइम रिपोर्टर) फरीदाबाद

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!