गुरुग्राम के पीजी में MBBS छात्र ने की आत्महत्या, 4-5 दिन बाद मिला शव ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

गुरुग्राम के पीजी में MBBS छात्र ने की आत्महत्या, 4-5 दिन बाद मिला शव !

😊 Please Share This News 😊

गुरुग्राम (हरियाणा)

      हरियाणा के गुरुग्राम से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक एमबीबीएस (MBBS) फाइनल ईयर के छात्र ने पीजी के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब कमरे से तेज बदबू आने लगी, जिसके बाद पीजी संचालक ने पुलिस को सूचना दी।

     जानकारी के अनुसार, कुशला गांव स्थित श्रीकृष्ण पीजी में रहने वाले 30 वर्षीय अंकित, जो मूल रूप से नारनौल के खामपुर गांव का निवासी था, पिछले कुछ दिनों से कमरे से बाहर नहीं निकला था। बदबू आने पर पीजी मालिक कपिल यादव और अन्य किराएदारों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका के चलते तुरंत पुलिस को बुलाया गया।

     मौके पर पहुंची आईएमटी मानेसर थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां अंकित का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस के अनुसार, शव करीब 4 से 5 दिन पुराना था और काफी हद तक सड़ चुका था।

     जांच अधिकारी हरजीत ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अंकित जनवरी 2026 से इस पीजी में रह रहा था और स्वभाव से काफी शांत था। वह ज्यादातर समय अपने कमरे में रहकर पढ़ाई करता था और अन्य लोगों से कम बातचीत करता था।

     पुलिस को कमरे से मिले आधार कार्ड के जरिए मृतक की पहचान की गई। परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि अंकित की आखिरी बार 15 अप्रैल को घर पर बात हुई थी, जिसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा था। परिवार ने इसे सामान्य मानते हुए ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

    फिलहाल पुलिस अंकित के कॉल रिकॉर्ड और पीजी में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

रिपोर्ट: नीरू शर्मा, हरियाणा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!