उद्योग एवं व्यापार की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

उद्योग एवं व्यापार की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी !

😊 Please Share This News 😊

···जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों एवं सुझावों पर हुई चर्चा 

सम्भल (बहजोई), 31 जुलाई 2026

       जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) वित्तपोषण योजना तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की प्रगति के विषय में चर्चा की गयी । साथ ही निवेश मित्र, आईजीआरएस एवं विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से संबंधित लंबित प्रकरणों पर भी चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने मैसर्स बाबा मसाला उद्योग प्राइवेट लिमिटेड के मानचित्र स्वीकृति प्रकरण सहित अन्य लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। आर.के. आर्य हाइड्रोपोनिक्स फार्म्स तक जाने वाले जर्जर मार्ग के संबंध में नगर पालिका परिषद सम्भल को 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-5.0 के संबंध में भी चर्चा की गयी।
उद्योग बंधु फूल प्रकाश ने मेंथा उद्योग को ओडीओपी में शामिल कराने, संजय सांख्यधर ने गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे विकसित होने वाले औद्योगिक कॉरिडोर में छोटे प्लॉट आवंटित करने तथा संगीता भार्गव ने महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने सहित विभिन्न सुझाव दिए। इस पर जिलाधिकारी ने महिला उद्यमियों के साथ पृथक बैठक आयोजित करने तथा रोजगार मेले के आयोजन के भी निर्देश दिए।
व्यापार बंधु की बैठक में चंदौसी में अतिक्रमण हटाओ अभियान से प्रभावित दुकानदारों तथा वेंडिंग जोन विकसित करने के संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट तथा उप जिलाधिकारी सम्भल एवं उप जिलाधिकारी चंदौसी तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चंदौसी की एक टीम गठित कर निस्तारण को लेकर निर्देशित किया, जलभराव, नालों की सफाई, जर्जर सड़कों, पार्किंग व्यवस्था तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद चंदौसी, सम्भल एवं बहजोई के अधिशासी अधिकारियों को स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक कर समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में बहजोई रेलवे क्रॉसिंग के समीप नो-पार्किंग जोन बनाए जाने, सम्भल बहजोई तथा सम्भल मुरादाबाद रोडवेज बस सेवाओं के विस्तार, चाइनीज मांझे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाने तथा महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी चर्चा की गयी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्यप्रिय सिंह, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी धर्मेंद्र कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र (जीएमडीआईसी), उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु के सदस्य फूल प्रकाश, कमल कौशल वार्ष्णेय, संजय सांख्यधर, प्रेम ग्रोवर, नाजिम सैफी, एहतेशाम अजीम अब्बासी, संगीता भार्गव शाह मंसूरी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट– संजीव गुप्ता

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!