प्रधानाचार्या नेहा मलय को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर शुभचिंतको ने दीं बधाइयाँ ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

प्रधानाचार्या नेहा मलय को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर शुभचिंतको ने दीं बधाइयाँ !

😊 Please Share This News 😊

(शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हेतु काशी हिन्दी विद्यापीठ ने किया गया सम्मानित)

सम्भल

    प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं समाजसेवी नेहा मलय को शिक्षा, नारी सशक्तिकरण तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान हेतु, बहजोई में आयोजित भव्य समारोह के मध्य काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा विद्या वाचस्पति, मानद पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई तथा डॉ शिवेश्वर दत्त पाण्डेय,दिनेश दिव्य, डॉ रंजीत शर्मा रंग आदि ने शॉल उड़ाकर, स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र भेंट करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

      डॉ नेहा मलय वर्तमान में बहजोई स्थित भगत जी इन्टरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्या पद पर कार्यरत हैं और साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए, स्पर्शी पत्रिका की संरक्षक भी हैं।
इस गरिमामयी अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के अनेक विद्वान एवं गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे। हिन्दू जागृति मंच, भारतीय इतिहास संकलन समिति, संस्कार भारती, दिव्य गंगा सेवा मिशन सहित सामाजिक संस्थाओं ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर भगतजी इन्टरनेशनल की प्रधानाचार्या डॉ. नेहा मलय को बधाईयांँ एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। समाज के लोगों द्वारा उनके घर पहुँचकर उनको बधाइयांँ देने का सिलसिला लगातार जारी है।

 

रिपोर्ट– संजीव गुप्ता

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!