कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण !

😊 Please Share This News 😊

···सांकरा घाट एवं राजघाट बबराला पर सुरक्षा, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दिए निर्देश

सम्भल (बहजोई), 31 जुलाई 2026

      श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के दृष्टिगत शुक्रवार को जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सांकरा घाट तथा राजघाट बबराला का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सर्वप्रथम विकासखंड जुनावई स्थित सांकरा घाट पर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, चेंजिंग रूम, शौचालय, सीसीटीवी कैमरों, गोताखोरों की तैनाती तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट पर पर्याप्त संख्या में गोताखोर हर समय सतर्क रहें, प्रकाश व्यवस्था सुचारु रहे तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बैरीकेडिंग व्यवस्था का भी निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि गहरे पानी वाले क्षेत्रों में चेतावनी संबंधी साइन एज (संकेतक बोर्ड) लगाए जाएं, जिससे कोई भी श्रद्धालु गहरे पानी की ओर न जा सके।
इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विकासखंड गुन्नौर स्थित राजघाट बबराला का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ रखने, पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती, समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा घाट के मुख्य द्वार एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर रंगाई-पुताई कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत, उपजिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, क्षेत्राधिकारी गुन्नौर, खंड विकास अधिकारी गुन्नौर एवं जुनावई कमलकांत सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट– संजीव गुप्ता

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!