पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए सी.एम. । – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए सी.एम. ।

😊 Please Share This News 😊

देहरादून(उत्तराखंड)
मुख्यमंत्री पद से सांसद तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद राज्‍य में नए सीएम की अटकलों पर अब विराम लग गया है. बीजेपी ने युवा चेहरे पुष्कर सिंह धामी के हाथों में सीएम पद की कमान दी है. सीएम की जिम्मेदारी मिलने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वो पूर्व के कामों को आगे बढ़ाएंगे.धामी ने खुशी जाहिर करते हुए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया. बीजेपी ऑफिस में सीएम के लिए नाम फाइनल होने के बाद धामी राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिलने राजभवन पहुंचे हैं.जानकारी के मुताबिक धामी का शपथग्रहण समारोह रविवार शाम पांच बजे होगा. ऊधमसिंहनगर जिले की खटीमा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार से विधायक हैं. पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के करीबी माने जाने वाले धामी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी में अन्य पदों पर कार्य कर चुके हैं और युवाओं में उनकी पकड़ को बेहतर माना जाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!