महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने किया एमएलसी प्रत्याशी का स्वागत! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने किया एमएलसी प्रत्याशी का स्वागत!

😊 Please Share This News 😊

–शिक्षकों ने ग्रहण की चेतनारायण ग्रुप की सदस्यता

बिजनौर

     बरेली- मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड से शिक्षक एमएलसी चुनाव में माध्यमिक शिक्षक संघ, चेतनारायण ग्रुप, के अधिकृत प्रत्याशी विमलेंद्र शर्मा विमल ने मंगलवार को जनपद के विभिन्न माध्यम की विद्यालयों के शिक्षकों से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों के हितार्थ अनेक कार्य कराए हैं। वित्त विहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था, विषय विशेषज्ञों के लिए पुरानी पेंशन का लाभ दिलाना, बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के पारिश्रमिक में वृद्धि कराना तथा तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिलाना उनके संघ की मुख्य उपलब्धियां रही हैं । उन्होंने शिक्षकों को विश्वास दिलाया कि वित्तविहीन शिक्षकों के लिए सम्मानजनक मानदेय की व्यवस्था कराना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। वित्त विहीन एवं सीबीएसई विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए उनके अनुभव के आधार पर शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की प्रधानाचार्य प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों की परीक्षाओं में 20 अंक तक का अधिभार दिलाने हेतु नियमावली बनवाने का प्रयास करेंगे।
एमएलसी प्रत्याशी विमलेन्द्र शर्मा विमल को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर मोहित शर्मा एवं उनके साथियों ने अंग वस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा वहां के सभी शिक्षकों ने माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण ग्रुप की सदस्यता ग्रहण की तथा एमएलसी चुनाव में पूर्ण सहयोग का वादा किया। अब तक महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के शिक्षक शर्मा गुट के सदस्य थे।
संपर्क अभियान में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री सुधीर अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक हितों तथा शिक्षक सम्मान की लड़ाई प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह प्रांतीय संरक्षक एवं शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल तथा प्रदेश महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी के नेतृत्व में निरंतर जारी है।
संघ के जिला अध्यक्ष सोमदेव सिंह ने कहा कि चेतनारायण ग्रुप ही वास्तविक माध्यमिक शिक्षक संघ है। शिक्षकों का एमएलसी शिक्षक ही होना चाहिए। वही आपकी आवाज को विधान परिषद में उचित रूप से उठा सकता है।
अतः 23 अक्टूबर के चुनाव में सभी शिक्षक साथी विमलेंद्र शर्मा विमल के नाम के समक्ष एक लिखकर शिक्षक संघ को मजबूत करें। यदि शिक्षकों ने शिक्षक एकता का प्रदर्शन नहीं किया तो वह दिन दूर नहीं जब सरकार वेतन वितरण अधिनियम को पूर्णतः समाप्त कर देगी।
एमएलसी प्रत्याशी ने आज डीएवी इंटर कॉलेज हीमपुर दीपा विदुर गुरु गृह इंटर कॉलेज दारानगर महात्मा गांधी इंटर कॉलेज किरतपुर हिंदू इंटर कॉलेज मदनी गर्ल्स इंटर कॉलेज किरतपुर का दौरा कर शिक्षकों से उनके पक्ष में वोट देने की अपील की। संपर्क अभियान में अभय गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष मुरादाबाद चंदू सिंह डीएवी इंटर कॉलेज बिजनौर अमित कुमार शर्मा पंकज कुमार जावेद हुसैन कमल शर्मा योगेश पाल जी आदि ने संपर्क अभियान में पूर्ण सहयोग दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!