सपा सांसद ने दी ओवैसी को चुनौती ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सपा सांसद ने दी ओवैसी को चुनौती !

😊 Please Share This News 😊

 

            उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के धरना प्रदर्शन के दौरान सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम के 100 सीटों पर चुनाव लड़ने के मामले में असदुद्दीन ओवैसी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ वोट काटने वाली पॉलिटिक्स है। बंगाल के मुसलमानों ने वहां के चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी को नकार दिया था। बिहार में ज़रूर असदुद्दीन ओवैसी को मुसलमानों ने चुनाव जिताया था लेकिन असदुद्दीन ओवैसी के बिहार चुनाव से बंगाल के मुसलमानों ने सबक़ लेते हुए उन्हें चुनाव में नकार दिया। इसी तरह उत्तर प्रदेश के मुसलमान भी असदुद्दीन ओवैसी को नकार देंगे। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी की इमेज क्या है? सबको पता है।

          सपा सांसद एसटी हसन ने कहा, “अगर असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ना चाहते हैं तो मैं उनसे कहना चाहूंगा कि अगर उनका कोई कैंडिडेट किसी सीट पर हार रहा है तो सीने पर हाथ रखकर लोगों से ऐलान करके यह बात कह दें कि उस उम्मीदवार को जिताओ, जो भारतीय जनता पार्टी को हरा रहा हो। अगर हिम्मत है तो औवेसी कहकर दिखाएं. वो सिर्फ वोट काटने के लिए उत्तर प्रदेश में आ रहे हैं।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!