खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, घर वालों ने घर से बाहर भाग कर बचाई जान ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, घर वालों ने घर से बाहर भाग कर बचाई जान !

😊 Please Share This News 😊

संभल
18/10/2024

      संभल जनपद की गुन्नौर तहसील के गांव बाघऊ, बबराला में शाम अली हसन की पत्नी जब रसोई गैस पर खाना बना रही थी तभी गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में लीकेज होने की वजह से आग लग गई। आग भयानक रूप से पूरी रसोई में फैल गई। घटना मस्जिद वाली गली बाघऊ में 7.00 बजे की है जब अली हसन की पत्नी शाम का खाना बना रही थी। अली हसन और उनके घर वालों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन जब आग काबू से बाहर हो गई और पूरी रसोई में फैल गई तो घर के सभी लोग घर से बाहर निकल गए।
उसके बाद सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ और सिलेंडर रसोई की छत तोड़ता हुआ कही दूर जाकर टुकड़ों में गिरा और रसोई की दीवारें ताश की पत्तों की तरह ईंट ईंट बिखर गईं। धमाका इतना जोरदार था कि पूरे गांव में इसकी गूंज सुनाई दी।मौके पर दो गाड़ियां भरकर पुलिस बल भी पहुंच गया और मौके और हालात का जायजा लिया। इस दुर्घटना से अली हसन का हजारों का नुकसान हुआ, लेकिन गनीमत रही कि घरवालों के बाहर भाग जाने से कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।

बबराला से संजीव गुप्ता की रिपोर्ट।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!