नई स्वकर प्रणाली के विरोध में बबराला में जनता ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने किया एकदिवसीय धरना प्रदर्शन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नई स्वकर प्रणाली के विरोध में बबराला में जनता ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने किया एकदिवसीय धरना प्रदर्शन।

😊 Please Share This News 😊

बबराला (संभल)

आज बबराला में नगर पंचायत कार्यालय के सामने बबराला की जनता ने एक दिन का धरना प्रदर्शन किया। यह धरना प्रदर्शन नई स्वकर प्रणाली लागू करने जाने के विरोध में था। लोगों का कहना है कि इससे मकान का टैक्स कई गुना बढ़ जाएगा जिसे आम लोग बहन नहीं कर पाएंगे। अब तक जो मकान का टैक्स जाता था, वह सालाना मात्र कुछ रुपए आता था, लेकिन इस नई स्वकर प्रणाली के लागू होने से मकान का टैक्स वर्ग फीट के हिसाब से मासिक जमा करना पड़ेगा जो कि पहले की अपेक्षा कई गुना अधिक होगा।

कांग्रेस के प्रदेश के पूर्व महासचिव राजेश गुप्ता ने बताया कि हम इसके लिए आज एक दिवसीय धरना दे रहे हैं। यदि हमारी मांग को नहीं माना गया तो हम पूरे नगर में जन जागृति फैलाएंगे और पूरे नगर की जनता इसके खिलाफ सड़कों पर उतरेगी और यदि फिर भी इस नई प्रणाली को वापस नहीं लिया गया तो हम न्यायालय की शरण में जाएंगे और इस काले कानून को किसी भी हालत में जनता पर बोझ नहीं बनने देंगे।

संजीव गुप्ता की रिपोर्ट।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!