सहायक संपदा अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सहायक संपदा अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

😊 Please Share This News 😊

            फरीदाबाद,15 मार्च, (अरुण शर्मा) एचएसआइआइडीसी के संपदा और सहायक संपदा अधिकारी को एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। एसीबी ने बुधवार को सहायक संपदा अधिकारी मनोज बंसल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। वह संपदा अधिकारी विकास चौधरी की तरफ से रिश्वत ले रहा था। इसलिए एसीबी ने विकास चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसीबी ने यह कार्रवाई वकील और कानूनी प्रतिनिधि पीएल शर्मा की शिकायत पर की। उन्होंने एसीबी को बताया कि मनोज बंसल ने प्रोजेक्ट कंप्लीशन सर्टिफिकेट देने के नाम पर मांग की थी। इसमें से 75 हजार रुपये वे पहले दे चुके थे। उनके ऊपर और रुपयों के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसलिए उन्होंने एसीबी को शिकायत दे दी।

एसीबी ने जाल बिछाकर सहायक संपदा अधिकारी मनोज बंसल को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। उसने बताया कि वह संपदा अधिकारी विकास चौधरी के कहने पर रिश्वत ले रहा था। इसके बाद एसीबी ने विकास चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!