दीपेंद्र हुडा सहित कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

दीपेंद्र हुडा सहित कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद , 13 मार्च ( अरुण शर्मा ) : हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर हरियाणा कांग्रेस का राजभवन कूच सफल नहीं हो पाया। चंडीगढ़ पुलिस ने रास्ते में ही कांग्रेसी नेताओं को रोक लिया। इस दौरान पुलिस और नेताओं में तीखी नोंक झोंक भी हुई । इस दौरान राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान सहित 50 से अधिक कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया। 25 मार्च को सोनीपत में ‘पर्दाफाश रैली’ और 2 अप्रैल को यमुनानगर में ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम से पहले हरियाणा कांग्रेस आज राजभवन तक पैदल मार्च शुरू हुआ। इस मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा उपस्थित नहीं रहे।

इस प्रदर्शन में उनके स्थान पर सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान सहित विधायक मौजूद मार्च का नेतृत्व किया। कांग्रेस इस मार्च के जरिए उद्योगपति अडाणी के खिलाफ आई हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच कराने की मांग कर रही थी। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों को लेकर भी हरियाणा कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आवाज बुलंद कर सड़कों पर उतरी है।

आज दोपहर लगभग 12 बजे के बाद हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से राज्यपाल भवन की तरफ मार्च शुरू हुआ। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस की ओर से कांग्रेस कार्यालय से कुछ दूरी पर बैरिकेड्स लगा दिए गए थे , ताकि प्रदर्शनकारियों को वहीँ से आगे ना जाने दिया जाए। कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों द्वारा ना रुकने पर पुलिस ने दीपेंद्र हुडा व उदय भान सहित कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!