15 मार्च से हो रहा है बिफ़्फ़ 2023 का शानदार आगाज़ – डॉ तबस्सुम जहां – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

15 मार्च से हो रहा है बिफ़्फ़ 2023 का शानदार आगाज़ – डॉ तबस्सुम जहां

😊 Please Share This News 😊

        बॉलीवुड इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल का आग़ाज़ एक बार फिर से ज़ोरो शोरों से होने जा रहा है। 15 मार्च से देश विदेश की फिल्मों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो रही है। इस बार ख़ास बात यह है कि सिनेमा पर आधारित किताबों को भी फेस्टिवल में शामिल किया गया है। बता दें कि इससे पहले बिफ़्फ़ मुंबई फेस्टिवल सीज़न 3 का सफ़ल समापन 18 दिसंबर को मुंबई में हुआ था। 17-18 दिसंबर को हुए इस दो दिवसीय आयोजन में देश-विदेश से आईं अनेक शख्सियतें जुड़ीं। फेस्टिवल में जहाँ देश विदेश की बेहतरीन फ़िल्में, शॉर्ट फ़िल्म व डॉक्युमेंट्रीज़ दिखायी गईं वहीं इस मंच से फ़िल्म जगत की अनेक महान हस्तियों से रूबरू होने का अवसर भी प्राप्त हुआ। अंत मे बेस्ट कैटेगरी को अवार्ड से भी नवाज़ा गया। बॉलीवुड इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल तीन साल से लगातार सफलता की ऊंचाइयों को छू रहा है। बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा एवं बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर प्रतिभा शर्मा इसकी संस्थापक हैं जिन्होंने प्रथम लॉकडाउन में इस मंच की स्थापना की थी। यशपाल शर्मा तथा प्रतिभा शर्मा के अनुसार आज के कमर्शियल दौर में बॉलीवुड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का एक ही उद्देश्य है कि दर्शकों तक ज़्यादा से ज़्यादा स्तरीय व बेहतरीन फ़िल्मे पहुँचाएं और पिछले तीन सेशन में बिफ़्फ़ ने यह अभूतपूर्व सफल प्रयास करके दिखाया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!