सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पोषण माह में 1830 आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुईं विविध गतिविधियां !
|
😊 Please Share This News 😊
|

···आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सजाई आकर्षक रंगोलियां, बच्चों ने चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता में लिया भाग।
सम्भल (बहजोई), 01 अक्टूबर 2026
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) महेश कुमार के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पोषण माह के अवसर पर आज जनपद सम्भल के समस्त 1830 आंगनबाड़ी केंद्रों पर शालापूर्व शिक्षा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न प्रकार की आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं। वहीं बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। बच्चों के लिए चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
‘भारत की मिट्टी’ गतिविधि के अंतर्गत बच्चों द्वारा मिट्टी से विभिन्न प्रकार के खेल-खिलौने एवं रचनात्मक वस्तुएं तैयार की गईं। इसके अतिरिक्त बच्चों ने रस्सी कूद, रस्सी पर चलना सहित विभिन्न खेल गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विजेता घोषित किया गया।
पोषण एवं जनजागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बच्चों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा गांवों में जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से पोषण, स्वच्छता एवं बाल विकास के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं रचनात्मक विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनमें सीखने की रुचि, आत्मविश्वास एवं सहभागिता की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।
रिपोर्ट– संजीव गुप्ता
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

